Advertisement

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र को मिलीं यौन उत्पीड़न की 138 शिकायतें


वर्ल्ड। संयुक्त राष्ट्र को पिछले साल यौन उत्पीड़न की 138 शिकायतें मिलीं, जिसमें से करीब आधी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों और विशेष राजनीतिक मिशनों पर भेजे गए कर्मियों के खिलाफ हैं। ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू करने के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि कर्मियों के खिलाफ लगने वाले ऐसे आरोपों में 2016 के 165 मामलों के मुकाबले 2017 में 138 मामले आए हैं।

 यौन उत्पीड़न और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र में सुधार की विशेष समन्वयक जीन होल लुते ने कहा है कि रिपोर्ट इस संदेश को स्पष्ट करती है कि संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले काम करने वाला कोई भी व्यक्ति यौन उत्पीड़न से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि 2017 के आंकड़े बताते हैं कि आरोपों की संख्या में कमी आई है।

 पिछले साल कुल 138 आरोप लगे हैं, जो वर्ष 2016 में लगे 165 आरोपों के मुकाबले कम हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की अन्य संस्थाओं और उनकी योजनाओं को लागू करने वाले कर्मियों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतें इस अवधि में 42 से बढ़कर 75 हो गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement