Advertisement

Advertisement

चूरू:-आर्य ने योग शिविर में दी योग की जानकारी


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,सादुलपुर (ओमप्रकाश)। महलाना उत्तरादा में चल रहे मानव निर्माण के सोलह संस्कार का प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करवाया तथा भारतीय संस्कृति के मुल वेदों शास्त्रों पर प्रकाश डालते हुए पतंजली योग प्रचारक जगदीश आर्य ने कहा की वेदों की आज्ञा में जीवन जीने वाला साधक ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, योगेश्वर श्रीकृष्ण शिव हनुमान गोरक्षनाथ चाणक्य का सच्चा अनुयाई हैं। 

आर्य ने कहा कि जो ऋषि संस्कृति के प्रति कृतज्ञता रखेगा वहीं देश व धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर सकता है। दुनिया में कृतज्ञता से बड़ा पुण्य तथा कृतघ्नता से बड़ा पाप नहीं है। इस समय रघुवीर सिंह राठौड़, हठीलसिंह, भुराराम, शीला, सुरेन्द्र सिंह, उम्मेदसिंह फुलाराम, हंसराज, बजरंग पूनिया, धनेसिह आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement