Advertisement

Advertisement

हनुमानगढ़:-त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की ख़ुशीया,पटाखे जलाकर मनाई खुशिया


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,हनुमानगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा जयपुर संभाग प्रभारी देवेंद्र पारीक की अगुवाई में शनिवार  त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की ख़ुशीया  जंक्शन स्थित भगत सिंह चौंक पर पटाखे जलाकर व् एक दूसरे को मिठाईया खिलाकर मनाई गयी।युवा मोर्चा के जयपुर संभाग प्रभारी देवेंद्र पारीक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा सरकार द्वारा देश में करवाए गए विकास कार्यो की बदौलत ही पार्टी को त्रिपुरा और नागालैंड में इतनी बड़ी जीत प्राप्त हुई है। 

उन्होंने कहा कि इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओ में एक नै ऊर्जा का संचार हुआ है। पारीक ने कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावो में देश व् प्रदेश की जनता पार्टी की रीतियों - नीतियों पर विश्वास रखते हुए पुनः भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलवाएगी ऐसा हमारा विश्वास है। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मदन पुनिया ,विजय स्वामी,विकास शर्मा,आशीष पारीक,दीपू अरोड़ा ,दीपक कुक्कड़ ,चेतन ,कपिल चौधरी ,शुभम कण्डा ,नेमीचंद ,सुशिल सारस्वत ,कैलाश ,जस्सी ,रणजीत सिंह ,संदीप स्वामी ,विशाल ,अमरजीत ,विनय कण्डा ,दीपक खाती ,सागर शर्मा आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement