Advertisement

Advertisement

चूरू:-तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,सादुलपुर (ओमप्रकाश)। .लगभग दो माह पूर्व गांव सूरतपुरा में मां के पीछे चल रही मासूम तीन वर्षीय बालिका को उठाकर एवं घर ले जाकर दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने फरार आरोपित को बुधवार देर शाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि शाम को साढे छह बजे लगभग मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गांव सूरतपुरा निवासी आरोपित ओमप्रकाश उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित न्यांगल छोटी गांव के पास गिरफ्तार किया गया। मीणा ने बताया कि आरोपित हरियाणा की ओर से गांव की ओर पैदल आ रहा था। 

उन्होंने बताया कि आरोपित को गुरुवार को न्यायालय में पेश करेंगे। गौरतलब है कि १२ दिसंबर २०१७ को  पीडि़ता की मां ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि आठ दिसंबर को दोपहर एक बजे लगभग वह अपने नोहरे में कचरा डालने के लिए जा रही थी

 तथा पीछेे-पीछे उसकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची भी चल रही थी। अचानक उसने पीछे देखा तो बच्ची गायब थी। जिसके कारण वह घबरा गई एवं इधर-उधर दौड़ कर पुत्री को खोजने का प्रयास किया तो गांव के ही आरोपित ओमप्रकाश उर्फ गुट्टू के घर से उसकी पुत्री के चीखने एवं रोने की आवाज सुनी। जिस पर वह मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपित उसकी तीन वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। 

शोरशराबा करने पर आरोपित फरार हो गया। दर्ज मामले में आरोप लगाया कि आरोपित ने राह चलती उसकी पुत्री को उठाकर घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने धारा 376,511 व 7/8 पोसको एक्ट अन्तर्गत मामला दर्ज किया था। आरोपी को थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा, हैड कास्टेबल रोशनलाल, सवित, प्रमोद, मुकेश व सचिन आदि टीम के सदस्यो ने गिरफ्तार किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement