Advertisement

Advertisement

घरेलू उपायों से पाये मुहांसों से राहत


चेहरे पर पिंपल्स (मुहांसे) निकलना आम समस्या है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां तरह- तरह के नुस्खों को अपनाती हैं। मगर कई बार इससे कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में नीम का इस्तेमाल करके इनसे राहत पाई जा सकती है। नीम में पाए जाने वाले एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं। इसलिए घर में ही आप फेसपैक बनाकर मुहांसों और उनके दागों को दूर कर सकती हैं।

नीम, पुदीना, शहद 
मुंहासों से राहत पाने के लिए नीम, पुदीना और शहद का फेस पैक लगाएं। इस पैक को लगाने से त्वचा में नई जान आती है। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की कुछ पत्तियों और नीम की पत्तियां को अच्छे से पिस लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं । तैयार पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 

खीरे का रस और नीम
खीरा लें इसको अच्छे से धो लें। उसको अच्छे से पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इसमें नीम का पाउडर डाल कर मिलाएं । इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों तक लगातार इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही समय में मुंहासे की समस्या दूर हो जाएगी।

सी सॉल्‍ट और नीम
मुंहासों को जड़ से मिटाने के लिए सी सॉल्ट और नीम की पत्तियों को पीस कर एक पेस्ट बनाएं।  इस पेस्‍ट को चेहरे पर 30 मिनट तक के लिए लगाए रखें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऑयली स्किन वालों के लिए यह फेस पैक बहुत अच्छा होता है। 

पपीता और नीम
गर्मियों के मौसम में अक्सर मुहांसे निकलने की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए पपीता और नीम का फेस पैक लगाएं। पैक बनाने के लिए पपीते का पल्प निकाल लें। अब इसमें नीम का पाउडर मिलाएं। इसको चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। आधे घंटे तक लगाने के बाद धो लें। 

लहसुन, नारियल तेल और नीम
मुहांसे और उसके निशान को दूर करने के लिए लहसुन, नारियल तेल और नीम सबसे अच्छा विकल्प है। इन तीनों से बने पेस्ट को एक महीने तक लगाने से झाइयां, मुंहासे और एक्‍ने के दाग भी मिट जाएंगे। साथ ही अगर त्वाचा संक्रमण और एक्‍जिमा है तो वो भी दूर होगा।

नींबू और नीम
नीम ताजी पत्तिया लें अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को 10 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसको लगाने से अतिरिक्त तेल बाहर निकल जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement