Advertisement

Advertisement

जयपुर:-राज्य के पांच जिलों में जिला जनअभियोग एवं सर्तकता समिति में सदस्यों का मनोनयन


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,जयपुर। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रदेश के दौसा, जयपुर, बूंदी, डूंगरपुर एवं सीकर जिलों में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का गठन कर सदस्यों का मनोनयन किया है।

राज्य जनअभाव अभियोग एवं सर्तकता समिति के अध्यक्ष कृष्ण पाटीदार ने बताया कि दौसा जिला जन अभियोग एवं सर्तकता समिति में दौसा जिला कलक्टर अध्यक्ष, जिला प्रमुख गीता खटाना, एस सी तथा एसटी सदस्यों में बिरदीचंद महावर व नारायण मीना, महिला सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में  कल्पना तथा महवा प्रधान मीरा मीणा एवं लवाण प्रधान ममता, सामान्य श्रेणी के दो सदस्यों में संजीव शर्मा एवं  प्रेम चौधरी तथा अल्पसंख्यक सदस्य में इब्राहिम एडवोकेट को शामिल किया गया है।  

इसी तरह  जयपुर जन अभियोग एवं सर्तकता समिति में जयपुर जिला कलक्टर , जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, एस सी तथा एसटी सदस्यों में कुलवंत सिंह व विनोद मीणा, महिला सामाजिक कार्यकर्ता में सुमन भटनागर, नगर न्यास सुधार के सचिव (यदि कोई हो तो), नगर परिषद् अथवा नगर निगम बोर्ड के प्रशासक अथवा अध्यक्ष, जिले के दो प्रधानों में कोटपुतली प्रधान  मंजू कुमारी यादव एवं सांभर प्रधान बबली कंवर, सामान्य श्रेणी के दो सदस्यों में कृष्ण मोहन शर्मा एवं लोकेन्द सिंह तथा अल्पसंख्यक सदस्य में अशोक जैन पांड्या का मनोनयन किया गया है।

पाटीदार ने बताया कि डूंगरपुर जन अभियोग एवं सर्तकता समिति में डूंगरपुर जिला कलक्टर, जिला प्रमुख माधवलाल बारठ, एस सी तथा एसटी सदस्यों में  प्रताप बलाई व भंवरलाल वेजा, महिला सामाजिक कार्यकर्ता में माया सुथार, नगर न्यास सुधार के सचिव (यदि कोई हो तो), नगर परिषद् अथवा प्रशासक, जिले के दो प्रधानों में साबला प्रधान दलपत मीना एवं सागवाडा प्रधान रेखा रौत, सामान्य श्रेणी के सदस्य के रूप में गुरु प्रसाद पटेल एवं शांति लाल पांड्या तथा अल्पसंख्यक सदस्य में हरदील अजीज को शामिल किया है।

उन्होंने बताया कि बूंदी जन अभियोग एवं सर्तकता समिति में बूंदी जिला कलक्टर, जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, एस सी तथा एसटी सदस्यों में रामेश्वर मीणा,  गोविन्द मेधवंशी, महिला सामाजिक कार्यकर्ता में पेन्शु सिंह, नगर न्यास सुधार के सचिव (यदि कोई हो तो), नगर परिषद् अथवा नगर निगम बोर्ड के प्रशासक, जिले के दो प्रधानों में केशोराय पाटन प्रधान प्रशान्त मीना एवं नैनवां प्रधान प्रसन्न बाई मीणा, सामान्य श्रेणी के दो सदस्यों में लोकेश बागड़ा कापरेन व मनीष सैन एवं मनीष सैन तथा अल्पसंख्यक सदस्य  में सैयद मंजूर अली को शामिल किया है।  

इसी तरह सीकर जिला जन अभियोग एवं सर्तकता समिति में सीकर जिला कलक्टर , जिला प्रमुख अपर्णा रोलन , एस सी तथा एसटी सदस्यों में भंवरलाल वर्मा, राजेश मीणा, महिला सामाजिक कार्यकर्ता में दुर्गा देवी रणवां, नगर न्यास सुधार के सचिव (यदि कोई हो तो), नगर परिषद् अथवा नगर निगम बोर्ड के प्रशासक तथा जिले के दो प्रधानों में दातारामगढ़ प्रधान अशोक जाखड़ एवं खंडेला प्रधान मूलचंद वर्मा, सामान्य श्रेणी के दो सदस्यों में प्रमोद सिंह बाजोर एवं मनोज सिंहानियां तथा अल्पसंख्यक सदस्य  में सत्तार खां मलकान शामिल है। 

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पूर्व में सभी जिलों में जिला जनअभाव अभियोग सतर्कता के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement