Advertisement

Advertisement

बीकानेर:मुख्य मार्ग के ये है हालात,भडक़े लोगों ने लगाया जाम


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। आपकी सरकार विकास का दावा कर रही है और हालात ये है  कि मुख्य मार्ग की सडक़ पिछले कई दिनों से धंसी है। बार बार कहने के बाद भी काम नहीं हो  रहा है। कुछ इसी प्रकार के तेवर आज तेलीवाड़ा क्षेत्र के निवासियों व दुकानदारों ने दिखाये।

  आक्रोशित लोगों ने वार्ड पार्षद दिनेश उपाध्यक्ष को मौके पर बुलाकर खरी खरी सुनाते हुए कहा  कि विकास का दम भरने वाली भाजपा सरकार में काम की गति क्या है। इसका उदाहरण ये  सडक़ है। यहां से दो दिनों बाद धर्मयात्रा निकलेगी,किन्तु निगम व न्यास के अधिकारियों को  कहने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। रास्ता जाम किये लोगों ने बताया कि सीवर लाइन में  रिसाव के चलते यह सडक़ धंस गई है

 जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना  पड़ता है। रात के समय अंधेरे के कारण कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी  कपिल ओझा ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार लिखित व मौखिक रूप से  अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement