Advertisement

Advertisement

चैत्र नवरात्र की शुरुआत रविवार से होगी,कैसे और क्या रहेंगे नवरात्र जाने पढ़े पूरी खबर


चैत्र नवरात्र के दौरान मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। वैसे तो एक वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ के महीनों में कुल मिलाकर चार बार नवरात्र आते हैं लेकिन चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं। बसंत ऋतु में होने के कारण चैत्र नवरात्र को वासंती नवरात्र भी कहा जाता है। नवरात्र के नौ दिनों में मां के अलग-अलग रुपों की पूजा को शक्ति की पूजा के रुप में भी देखा जाता है। इस बार 18 मार्च को गुड़ी पड़वा भी पड़ने से चैत्र मास के नवरात्र और हिन्दू नववर्ष की एकसाथ शुरुआत हो रही है। नवरात्र की शुरुआत में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही, इस बार रविवार से नवरात्र शुरू होने से भी शुभ योग बन रहा है। रविवार के कारक सूर्य देव हैं। इस योग में शुरू किए गए काम जल्दी सिद्ध होते हैं और काम में बाधाएं आने की संभावनाएं भी काफी कम रहती हैं। 

आठ दिन की रहेगी नवरात्र
नवरात्र के दौरान इस बार दो तिथियां एक ही दिन पड़ रही हैं। ऐसे में नौ की जगह आठ दिन की नवरात्र रहेगी। इस बार 25 मार्च को अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ है।

नवरात्र में दान करें
देवी मां की कृपा पाने का ये सबसे अच्छा उपाय है कि जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन का दान किया जाए। दान करने से पुराने सभी पापों का बुरा असर कम होता है और पुण्य की बढ़ोतरी होती है। नवरात्र में व्रत करने वाले लोगों को फल जैसे केले, आम, पपीता आदि का दान करें।

नवरात्र में करें पाठ
नवरात्र में विशेष रूप से देवी मां के मंत्रों का जाप करना चाहिए। यदि आप चाहें तो दुर्गा शप्तसती का पाठ भी कर सकते हैं

मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि मां के नौ अलग-अलग रुप हैं। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसके बाद लगातार नौ दिनों तक मां की पूजा व उपवास किया जाता है। दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोला जाता है।

चैत्र नवरात्रि 2018 : जानिए दुर्गा पूजा की प्रमुख तिथियां...
वर्ष 2018 में आनेवली चैत्र नवरात्रि की तिथियां...
नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा, घटस्थापना : 18 मार्च 2018 (रविवार) : मां शैलपुत्री पूजा।
नवरात्रि दिन 2, द्वितीया : 19 मार्च 2018 (सोमवार) : मां ब्रह्मचारिणी पूजा।
नवरात्रि दिन 3, तृतीया : 20 मार्च 2018 (मंगलवार) : मां चन्द्रघंटा पूजा।
नवरात्रि दिन 4, चतुर्थी : 21 मार्च, 2018 (बुधवार) : मां कूष्मांडा पूजा।
नवरात्रि दिन 5, पंचमी : 22 मार्च 2018 (गुरुवार) : मां स्कंदमाता पूजा।
नवरात्रि दिन 6, षष्ठी : 23 मार्च 2018 (शुक्रवार) : मां कात्यायनी पूजा।
नवरात्रि दिन 7, सप्तमी : 24 मार्च 2018 (शनिवार) : मां कालरात्रि पूजा।
नवरात्रि दिन 8, अष्टमी : 25 मार्च 2018 (रविवार) : मां महागौरी।
नवरात्रि दिन 8, नवमी (रामनवमी) : 25 मार्च 2018 (रविवार) : मां सिद्धिदात्री।
नवरात्रि दिन 9, दशमी, नवरात्रि पारणा, 26 मार्च 2018 (सोमवार)।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement