Advertisement

Advertisement

‘जनसेवक’ स्पर्धा बनी प्रदेश कांग्रेस समिति की सदस्य


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,सांभरलेक। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने फुलेरा विधानसभा की तेजतर्रार नेता व पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्पर्धा चौधरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया है। काबिले गौर है कि स्पर्धा चौधरी फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले काफी समय से सक्रिय है और लगातार आमजन से संवाद बनाए हुए है। 

हर गांव-ढ़ाणी में अपनी मजबूत जड़े जमा चुकी स्पर्धा चौधरी कांगे्रस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकत्र्ताओं को संगठित कर रही है। वहीं आमजन की परेशानी को सुनकर उनके निराकरण के लिए भी प्रयास कर रही है। उनके इस क्षेत्र में सक्रिय होने से कार्यकत्र्ताओं में भी जोश आया है और कार्यकत्र्ता उनके नेतृत्व में धरने-प्रदर्शन में अपनी भागीदारी निभा रहे है।

 साथ ही सरकार की विफलताओं से भी आमजन को अवगत करा रहे है। गौरतलब है कि इस बार फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए स्पर्धा चौधरी भी प्रबल रूप से दावेदार है। स्पर्धा चौधरी के पीसीसी मेंबर बनने पर गोपालपुरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बशीर खान, फुलेरा ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ककरालिया, बरडोती के पूर्व सरपंच लालचंद कुमावत, नगरपालिका सांभरलेक के कांग्रेस पार्षदों सहित कई लोगों ने खुशी का इजहार किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement