Advertisement

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब अपने नाम से शुरू किया ट्विटर हेंडल


नेशनल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल के वक्त में बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने ट्विटर पर बीजेपी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर ट्वीट किए। उनके उस बदले रूप की चर्चा भी हुई। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने अब ट्विटर हैंडल भी बदल लिया है। अब तक राहुल गांधी जो भी ट्वीट करते थे,

 वह ऑफिस ऑफ आरजी ट्विटर हैंडल से होते थे, लेकिन अब उन्होंने हैंडल बदल दिया है। राहुल गांधी का नया ट्विटर हैंडल राहुल गांधी हो गया है। ट्विटर हैंडल बदलने के साथ ही राहुल गांधी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है। अब उन्होंने काली नेहरू जैकेट पहने हुए फोटो लगाई है। जबकि पहले उन्होंने सफेद कुर्ते वाली तस्वीर लगाई हुई थी। राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल बदलने की जानकारी कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी दी गई है। पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल बदल गया है। वहीं, कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना राम्या ने भी इसकी जानकारी दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement