Advertisement

Advertisement

हर गली में दिखेगी कांग्रेस,कभी भी करा लो चुनाव कांग्रेस तैयार:सचिन


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलेट ने कहा कि कांग्रेस का एक ही  लक्ष्य है कि  राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की  सरकार बनें और आम जनता जो  भाजपा राज से दु:खी हो चुकी है। उससे  जनता को राहत मिले। वे आज देहात कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित  कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपने आप को कभी भी  मुख्यमंत्री के रूप में  प्रमोट नहीं किया। चुनाव जीतने के बाद आलाकमान और जीते हुए  विधायक  ही नेता तय करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी को  काम सौंपा है,जो अपना काम कर रहे है।  पायलट ने कहा कि राजस्थान के  हालात बहुत बुरे हैं। अब  जब चुनाव आया तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को प्रदेश  की याद आई। यहां पर जिसने जो मांगा  उसे वो देकर लुभाने का प्रयास कर रही  हैं। करोड़ों की योजनाओं की घोषणा तो कर दी,  लेकिन अब देखना यह है कि  इनमें से कितनी धरातल पर आती हैं।

किसानों के लिए वर्तमान भाजपा सरकार हत्यारी
 किसानों के लिए वर्तमान भाजपा सरकार हत्यारी सरकार है। जिसकी वजह से  राज्य ही नहीं  पूरे देश में किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठायें और कई  आत्महत्या करने की कगार पर  पहुंच गये। बीकानेर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  सचिन पायलट ने पत्रकारों से मुखातिब होते  हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि  भाजपा ने किसानों से जो वादे किये पूरे नहीं किये। जबकि  भाजपा ने खुद ने  किसानों की एमएसटी के लिये रूपये नहीं,जबकि मंत्रियों के घरों के बाहर   फव्वारें लगाने के लिये रूपयें है। अपनी समस्याओं के निस्तारण को लेकर पूरे  देश का किसान  दु:खी है। केन्द्र व राज्य की सरकार किसानों से बार बार  छलावा कर रही है। पत्रकार वार्ता में  पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,विधायक  भंवरसिंह भाटी,देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत आदि  भी मौजूद रहे। 

हर गली में दिखेगी कांग्रेस
पायलट ने मीडिया से कहा कि पार्टी में सभी को दायित्य दिए गए हैं। उसी के  अनुसार कार्य  हो रहा है। जनता उम्मीद से कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है।  पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से  सरकार बनाएगी। लोकसभा व विधानसभा के  चुनाव एक साथ करवाने के मामले में उन्होंने  कहा कि यह सभी बातें हैं। ऐसा  होगा नहीं है। भाजपा लगातार उपचुनाव हारने के बाद यह  जोखिम नहीं  उठाएगी। भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए फिर से यात्रा की योजना बना   रही है।

गुटबंदी से इंकार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबंदी नहीं है,गुटबंदी को लेकर  महज अफवाहें  फैलाई जा रही है। चुनाव जीतने के बाद आलाकमान और जीते  हुए विधायक ही नेता तय करेंगे। राहुल गांधी ने सभी को काम सौंपा है,जो  अपना काम कर रहे है।

कभी भी करा लो चुनाव
पायलट ने लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रश्न का जबाब  देते हुए कहा कि  एक साथ चुनाव कराने की बातें शिगूफा है,संविधान में बिना  संशोधन ये संभव नहीं है। फिर  भी प्रधानमंत्री जब चाहें तक चुनाव करा  लें,कांग्रेस पालिका,पंचायत से लेकर सांसद तक के  लिये तैयार है।

भ्रष्टाचारियों की संरक्षिका बनी सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने  की बात कह  रहे है,वहीं दूसरी ओर प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टचारियों को ही  बढ़ावा देकर उनकी सरंक्षिका बनी हुई है। यहीं नहीं भ्रष्ट अधिकारियों बहाल  करने के साथ साथ पुरस्कार स्वरूप  पदोन्नति दी गई है। 

जनता ने भाजपा को नकारा 
चुनाव अब दूर नहीं है और जनता ही यह तय करेगी कि राज किसे सौंपना है।  मुख्यमंत्री ने कि सी भी चुनौतियों का सामना नहीं किया है। जनता अब चुनाव  कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने  तैयारी कर ली है। कांग्रेस फिर से इस बार चुनाव  में जनमत अपने नाम करेगी। सीधी बात है  कि भाजपा की गाड़ी पटरी से उतर  चुकी है। पार्टी के मंत्री और विधायक खुद कह रहे हैं कि  अधिकारी हमारी  सुनते नहीं है। इससे बड़ी बात क्या होगी कि भारी बहुमत होने के बाद भी यह   समस्या है। सरकार सिर्फ कांग्रेस की उपलब्धियों का नाम बदल रही है और  कुछ नहीं कर  रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। पार्टी की  एकजुटता के कारण पार्टी को अच्छे  परिणाम मिल रहे हैं। कांग्रेस राहुल गांधी के  नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। 

जोरदार स्वागत
प्रदेशाध्यक्ष पायलट का बीकानेर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यूथ  कांगे्रेस कार्यालय  के सामने शहर जिला कांग्रेस की ओर से पीसीसी चीफ का  स्वागत सत्कार किया गया। इस  अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,शहर  अध्यक्ष यशपाल गहलोत,प्रदेश सचिव जियाउर  रहमान,यूथ कांग्रेस के लोकसभा  अध्यक्ष बिसनाराम सियाग,पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद  अहमद,प्रतिपक्ष नेता  जावेद पडि़हार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

पूर्व महापौर को दी श्रद्वाजंलि
पायलट ने पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा के निवास स्थान पहुंचकर उनके तेल  चित्र पर पुष्पाज ंलि अर्पित की। उन्होंने शर्मा के पौत्र व परिजनों को स्व.शर्मा के  निधन पर संवेदना जताई। इस  अवसर पर हीरालाल हर्ष,राजेश भोजक,राजेश  आचार्य,ऋषि कुमार व्यास,प्रेमरतन जोशी, अरविन्द मिढ्ढा भी मौजूद रहे। 

डूडी के घर भी गये पायलट
सचिन पायलट ने प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के आवास पर पहुंचकर उनके  चाचा के निधन  पर संवेदना जताई। उनके साथ विधायक भंवरसिंह भाटी,डॉ बी  डी कल्ला,प्रदेश सचिव राजकु मार किराडू,शशि शर्मा,हनुमान चौधरी भी साथ  थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement