Advertisement

Advertisement

राजस्थान में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से चिकित्सा सेवाएं हो रही प्रभावित

Demo Photo

राजस्थान। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर राजस्थान के एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन करीब 1500 एंबुलेंस के पहिए थम जाने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जयपुर में एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर हैं। 

अब इस हड़ताल में प्रदेशभर के एंबुलेंस कर्मचा​री शामिल हो गए हैं। राजस्थान आपातकालीन एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार के साथ मंगलवार को हुई वार्ता विफल रही। कर्मचारियों ने सरकार के तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। 

प्रदेश के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों और सामुदायिक चिकित्सा केन्द्रों पर 108 एंबुलेंस सेवा के लिए 730 एंबुलेंस, 104 एंबुलेंस सेवाओं के लिए 588 एंबुलेंस और बेस एंबुलेंस सेवाओं के लिये 200 एंबुलेंस कार्यरत हैं। उन्होंने कहा, हमें सभी कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है और हमारा विरोध जारी रहेगा। बता दें कि सरकार ने 16 मार्च को एक अधिसूचना के जरिए 108 आपातकालीन सेवाओं, 104 जननी एक्सप्रेस और बेस एंबुलेंस सेवाओं को रेस्मा के तहत आवश्यक सेवाएं घोषित कर दिया था। तब भी राज्य की लगभग छह हजार एंबुलेंस सेवाओं के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement