Advertisement

Advertisement

बीकानेर:-सादा जीवन उच्च विचार के धनी थे स्व.भीमसेन


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। स्व.भीमसेन चौधरी द्वारा किए गए कार्य विकास में मील का  पत्थर  साबित हो रहे हैं। उनके इसी व्यक्तित्व के आधार पर हमें भीमसेन चौधरी जी  के  आदर्शो एवं जीवन मूल्यों को अपनाना  चाहिए। ये उद्गार पूर्व मंत्री वीरेन्द्र  बेनीवाल ने स्वर्गीय  भीमसेन चौधरी की पुण्य तिथि पर महारानी कि शोरी देवी  बालिका विद्यालय परिसर में स्थित  समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा  में व्यक्त किये। 

भीमसेन चौधरी स्मारक समिति  की ओर से हुई इस श्रद्वालंजि  सभा में जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं, अधिकारी एवं क र्मचारी वर्ग ने स्व.  भीमसेन चौधरी को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीसीसी   सदस्य लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण उन्हें  सदैव याद  किया जाता रहेगा। देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने कहा कि भीमसेन  जी ने जीवन पर्यन्त सदैव  ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं उत्थान के लिए कठिन  प्रयास किए।

  पूर्व संसदीय सचिव  गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि युवाओं को  भी स्व. चौधरी साहब से प्रेरणा लेते हुए ''सादा   जीवन उच्च विचार के  सिद्धांत’’ को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंडी चैयरमेन  श्रीराम  तर्ड,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, सुषमा बारूपाल,शर्मिला  पंचारिया,भंवरलाल  गोदारा, कोडाराम भादू,  मनोज चौधरी सहित विभिन्न  गणमान्य नागरिकों से स्वर्गीय भीमसेन  चौधरी को श्रद्धाजंलि दी। सभा के बाद  मरूधरा का गांधी नामक पुस्तिका का भी विमोचन कि या गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement