Advertisement

Advertisement

शहीदों के जज्बें का सलाम


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)।आज का दिन एक महान दिन है, जो हमें हमेशा आज़ादी की कीमत याद दिलाता है। आज हम सभी शहीदों के जज़्बे को सलाम करते हुए नतमस्तक होते हैं। ये बात भाजपा के युवा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने जूनागढ़ के सामने भाजयुमो व भगतसिंह यूथ बिग्रेड की ओर से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर आयोजित पुष्पाजंलि समारोह में कहीं।

 उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह ने राष्ट्रीय क्रांतिकारी संगठनों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने कहा कि भगत सिंह आजादी का उद्देश्य जन कल्याण मानते थे।  स्वाधीनता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा कि इन्हीं के कारण आज हम आजाद भारत में खुली सांस ले पा रहे हैं। 

भाजपा उपाध्यक्ष अशोक बेबरवाल ने कहा शहीदों की उम्मीदों को पूरा करने में योगदान देना सभी देशवासियों का पहला कर्तव्य है। इस अवसर पर आयोजक शिवरतन प्रजापत,सार्दुल सिंह रावत  सहित अनेक युवा उपस्थित थे। जिन्होंने तीनों शहीदों केे चित्र पर पुष्पाजंलि कर याद किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement