Advertisement

Advertisement

डेई तूफान:-भोपाल,इंदौर,ग्वालियर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट


भोपाल ।  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के आठ राज्यों में हो रही बारिश आधे हिंदुस्तान पर कहर बन सकती है।  ओडिशा में तबाही मचाने के बाद डेई तूफान देश के बाकी हिस्सों में अपना असर दिखा रहा है। डेई तूफान को लेकर कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम का रंग बदल सकता है।

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।  इस मौसम में पहली समुद्री तूफान बना है। समुद्री तूफान बनने से प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है।  पहली बार इस मौसम में साइक्लॉन सिस्टम बन रहा है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण शनिवार को पारा लुढ़क गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार तक और बारिश होगी।  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान का कहना है कि कई जगहों पर भारी से अधिक भारी बारिश हुई।  सोलन और पालमपुर कस्बों में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  यहां शुक्रवार से तापमान में गिरावट आई है।  पश्चिमी विक्षोम के कारण क्षेत्र में बारिश जारी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में भी बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली शुक्रवार रात कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शनिवार सुबह भी बदली छाई रही। शाम को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है।

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं।  मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement