Advertisement

Advertisement

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 537 अंक लुढ़का और निफ्टी 11000 के नीचे बंद


मुंबई(जी.एन.एस) शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्स 536.58 अंक यानी 1.46 फीसदी गिरकर 36,305.02 पर और निफ्टी 168.20 अंक यानी 1.51 फीसदी गिरकर 10,974.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स आज लगभग 600 अंक लुढ़ककर 36200 के पास और निफ्टी 11000 के नीचे फिसल गया। 

डॉलर के मुकाबले रुपए में निरंतर कमजोरी शेयर बाजारों पर भारी पड़ रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.40 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.72 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 2.77 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। बैंकिंग, फार्मा, ऑटो और मेटल शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 671 अंक गिरकर 24925 के स्तर पर बंद हुआ है। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 2.47 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 3.72 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement