Advertisement

Advertisement

गांजा हैं फायदेमंद भारत में होना चाहिए वैध : उदय चोपड़ा


मुंबई(जी.एन.एस) अभिनेता उदय चोपड़ा का कहना है कि भारत को गांजा को वैध कर देना चाहिए क्योंकि यह राजस्व का बड़ा स्रोत है और चिकित्सा क्षेत्र मे भी फायदेमंद हैं।
मुझे लगता है कि भारत को गांजा वैध कर देना चाहिए। सबसे पहले, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। दूसरा, मुझे लगता है कि यदि इसे वैध कर दिया जाए और इस पर कर लगाया जाए तो यह राजस्व का बड़ा स्रोत हो सकता है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे बहुत सारे चिकित्सकीय लाभ हैं!

दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे उदय ने कहा कि वह इसका इस्तेमाल नहीं करते लेकिन इसे वैध करना एक ‘बुद्धिमतापूर्ण कदम’ मानते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement