Advertisement

Advertisement

जीराः पति -पत्नी की गोलियां मारकर हत्या


जीरा(जी.एन.एस) तहसील जीरा के गांव पंडोरी खत्रियों में आज सुबह पति -पत्नी की गोलियां मार कर हत्या कर दी गर्इ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मृतकों की पहचान राजप्रीत सिंह राजा और पत्नी प्रभदीप कौर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मृतक प्रभदीप कौर गर्भवती थी। 
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री जत्थेदार इन्द्रजीत सिंह ज़ीरा, डी.एस.पी. नरिन्दर सिंह और पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। हमलावर वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी उखाड़ कर साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही वे हिरासत में होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement