Advertisement

Advertisement

रूस के साथ S-400 डील की तो खामियाजा भुकतने के लिए तैयार रहे भारत : ट्रंप


वॉशिंगटन(जी.एन.एस) अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब भारत के रूस के साथ होने वाले सैन्य समझौतों पर धमकी देते कहा कि अगर भारत ने रूस के साथ एस-400 डील की तो उसे भी इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा और उस पर भी बैन लगाया जा सकता है। भारत अरबों डॉलर खर्च कर रूस से S-400 ट्रायम्फ मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम्स खरीदने के आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इससे पहले भी अमरीका ने इस सौदे पर चेतावनी दी थी, लेकिन भारत ने उसे नजरअंदाज कर दिया था।
अब अमरीकी प्रशासन ने कहा है कि वह इस सौदे को ‘अहम सौदा’ मानेगा और इस कारण भारत पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। अमरीका पहले भी चेतावनी दे चुका है कि भारत रूस से ये डील न करे और एयर डिफेंस सिस्टम न खरीदे। कहा जा रहा है कि ट्रंप ने उन आदेशों पर साइन कर दिए हैं, जिसके कारण उन देशों पर प्रतिबंध लगाया जा सकेगा, जो काउंटरिंग अमरीका एडवर्सिरीज थ्रो सेंक्शन एक्ट (CAATSA) का उल्लंघन करे।

इसी का पालन करते हुए अमरीका ने चीन पर भी प्रतिबंध जड़ दिए हैं। इस कानून के तहत अमरीका, ईरान, उत्तर कोरिया और रूस पर भी प्रतिबंध लगा चुका है। रक्षा विशेषज्ञ के अनुसार, S-400 सिस्टम का इस्तेमाल न सिर्फ अमरीका के F-35s से जुड़े रेडार ट्रैक्स की पहचान करने में किया जा सकता है बल्कि इससे F-35 के कॉन्फिगरेशन का भी ठीक-ठीक पता लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि F-35 लाइटनिंग 2 जैसे अमरीकी एयक्राफ्ट में स्टील्थ के सभी फीचर्स नहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement