Advertisement

Advertisement

किसानों के लिए राहत की खबर एक दिन में 54 हजार किसानों ने खरीद के लिए किया पंजीकरण


पात्र किसानों से ही होगी खरीद
श्रीगंगानगर/जयपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग, उडद, सोयाबीन एवं मूंगफली की हो रही खरीद के लिए पुनः पंजीकरण शुरू होने पर एक ही दिन में 29 अक्टूबर को 54395 किसानों ने उपज बेचान के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें मूंग के लिए 36 हजार 41 किसानों, मूंगफली के लिए 8 हजार 141 उडद के लिए 9 हजार 841 तथा सोयाबीन के लिए 362 किसानों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण की प्रक्रिया चालू है किसान ई मित्रा या  खरीद केन्द्र पर मूल खसरा गिरदावरी के साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर उपज बेचान के लिए पंजीकरण करा सकता है। यह जानकारी मंगलवार को राजफैड की प्रबन्ध निदेशक डॉ.वीना प्रधान ने दी।
    उन्होंने बताया कि किसानों से 29 अक्टूबर तक 131.49 करोड रूपयें की उपज किसानों से खरीदी जा चुकी है। किसानों द्वारा मूल गिरदावरी प्रस्तुत करने पर खरीद की जा रही है तथा किसान द्वारा आवश्यक दस्तावेज होने पर खरीद की जा रही है। यह सुनिश्चित किया गया है कि पात्र किसानों से खरीद हो।
    डॉ.प्रधान ने बताया कि मूंग, उडद, सोयाबीन एवं मूंगफली के लिए अब तक 3 लाख 17 हजार 323 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिसमें से मूंग के लिए 1 लाख 48 हजार 161 किसानों, मूंगफली के लिए 84 हजार 829 उडद के लिए 58 हजार 916 तथा सोयाबीन के लिए 25 हजार 417 किसानों ने उपज बेचान के लिए पंजीकरण किया है। उन्होंने बताया कि किसानों को समय पर भुगतान हो उसकी प्रक्रिया जारी है।
    प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि जिन किसानों द्वारा मूल गिरदावरी के साथ पंजीकरण नही किया है उनका पंजीकरण मान्य नही होगा तथा पंजीकृत किसान उपज बेचान के समय खरीद केन्द्र पर मूल गिरदावरी साथ लेकर आये जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जा सके। डॉ.प्रधान ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा मूंग के लिए 2.39 लाख मै.टन, मूंगफली के लिए 3.79 लाख मै.टन, उडद के लिए 88 हजार 575 मै.टन तथा सोयाबीन के लिए 3.69 लाख मै.टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप ही किसानों से खरीद की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement