Advertisement

Advertisement

मुंबई: अश्‍लीलता फैलाने के आरोप के साथ सपना चौधरी के कार्यक्रम का हुआ विरोध


मुंबई(जी.एन.एस) सपना चौधरी के कथित ‘अश्लील’ कार्यक्रम के विरोध में मुंबई के कुछ हिंदीभाषियों ने मुहिम छेड़ दी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं और पत्रकारों ने मालाड के रामलीला मैदान में 8 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को अनुमति देने का विरोध किया है। बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल मुंबई के पुलिस आयुक्त सुबोध जायसवाल को ज्ञापन देगा।
Source Report Exclusive
पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के सचिव और वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश का कहना है, ‘सपना चौधरी के कार्यक्रम समाज में अश्लीलता फैलाते हैं, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। इससे हिंदीभाषी समाज की छवि पर गलत प्रभाव पड़ता है और महिलाओं पर यौन हमले होते हैं। कार्यक्रम के प्रचार से निम्न वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे पहले वह लखनऊ और जौनपुर के कार्यक्रम रद्द करा चुके हैं।

उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष और प्रताप सीओ कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मिठाईलाल सिंह का कहना है, ‘सपना चौधरी के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून की मदद ली जा रही है। पूर्व नगर विकास मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा, इस मुहिम में हिंदीभाषी साथ हैं। पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, पद्मश्री गायिका शोमा घोष जैसे लोगों के सहयोग से कानूनी कार्रवाई कर इसके खिलाफ कड़ा कदम उठा रहे हैं।
Source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement