Advertisement

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब ने चुना नया कोच, ब्रैड हाॅज की हुई छुट्टी


वेलिंगटन(जी.एन.एस) न्यूजीलैंड के पूर्व प्रमुख कोच माइक हैसन इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) टी 20 लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के नए प्रमुख कोच नियुक्त किये गये हैं। इस वर्ष जून में ही हैसन छह वर्षों के कार्यकाल के बाद न्यूजीलैंड के कोच पद से हट गए थे।
Source Report Exclusive
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम से विश्राम लेते हुए उन्होंने एक वर्ष पूर्व ही कीवी टीम का साथ छोड़ दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 2019 विश्वकप के बाद समाप्त होना था। 43 साल के हैसन आस्ट्रेलियाई ब्रैड हॉज की जगह लेंगे जो आईपीएल के पिछले सत्र में पंजाब के कोच रहे थे।

अभी पंजाब के मार्कस स्टोइनिस को मुंबई की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया था और पंजाब की टीम में मंदीप सिंह की वापसी हुई। वहीं इस वर्ष अश्विन को पंजाब का नया कप्तान बनाया गया था लेकिन टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। टीम के इस प्रदर्शन के बाद पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि हैसन को टीम का नया कोच बनाया जा सकता था।
Source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement