Advertisement

Advertisement

Report Exclusive ने दिखाई अपनी ख़बर की फिर विश्वसनीयता, अकबर ने दिया इस्तीफा!


नई दिल्ली। आखिरकार Report Exclusive की ख़बर की विश्वसनीयता ने अपना परचम लहरा दिया है। यौन शोषण के आरोप में घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के जरिए से खबर मिली है कि अकबर ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। जीएनएस ने दो दिन पहले ख़बर दी थी कि एम.जे. अकबर अगले 24 घंटे में इस्तीफा दें देंगे। जो सही साबित हुई है। जीएनएस की हेडलाइन थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एमजे अकबरने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मोदी को भेजा है, ऐसी खबर मिल रही है हालांकि अभी तक इसकी कोई अधियकारी जाहेरात हुई नहीं है। टीवी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अकबर ने रविवार को नाइजीरिया के दौरे से लौटने के ठीक बाद ईमेल से इस्तीफा भेजा।
आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अकबर पर पद छोड़ने का भारी दवाब है। यौन शोषण के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने भी अकबर पर सख्ती दिखाते हुए नाइजीरिया दौरे से जल्द लौटने को कहा था। रविवार सुबह भारत लौटने के बाद दिल्ली में एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री अकबर सवालों से बचकर निकल गए थे। उन्होंने कि वह इस बारे में बाद में एक बयान जारी करेंगे।
मीडिया सूत्रों ने बताया है कि अकबर ने ई-मेल के जरिए पीएमओ को अपना इस्तीफा भेजा है। पीएमओ ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है। अकबर के मुद्दे पर पीएमओ में हाई लेवल मीटिंग की भी खबर है। बताया जा रहा है कि अकबर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर उन्हें इस पूरे मुद्दे पर सफाई दे सकते हैं। बीजेपी इस मुद्दे पर जहां अब तक चुप्पी साध रखी है, वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं और उनका मंत्री पद पर बने रहना तय नहीं है। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
बीजेपी ने संकेत दिया था कि स्वदेश लौटने के बाद अकबर द्वारा इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के उपरांत पार्टी उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कोई स्पष्ट रूख अपनाएगी। सोशल मीडिया पर करीब 9 महिलाओं ने अकबर पर सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया है। ये आरोप तब के हैं, जब एमजे अकबर की राजनीति में एंट्री नहीं हुई थी। अधिकतर आरोप एमजे अकबर के पत्रकारिता करियर के दौरान उनके साथ काम की हुई महिला पत्रकारों ने लगाए हैं।source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement