Advertisement

Advertisement

शिव के बाद अब कृष्ण अवतार में दिखाई दिए तेज प्रताप


मथुरा/पटना(जी.एन.एस) राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अकसर अपने अलग अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। एक बार फिर मथुरा में वह कृष्ण के रूप में गायों के बीच बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप ने अपने इस अवतार की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की।
Source Report Exclusive
लालू के लाल का यह रूप एक बार फिर लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। तेजप्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भगवान कृष्ण का रूप धारण कर गायों के बीच बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो अब तक नौ हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इससे पहले तेजप्रताप ने ट्विटर पर भी अपनी तस्वीर को शेयर किया था।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब तेजप्रताप अपने अलग अंदाज के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले सावन के महीने में उन्होंने भगवान शिव का रूप धारण कर पूजा-अर्चना की थी। तेजप्रताप का भगवान शिव का अवतार भी उस समय चर्चा का विषय बन गया था।
Source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement