Advertisement

Advertisement

तेजस्वी ने पारिवारिक कलह वाली खबरों पर लगाया विराम, कहा- झूठी अफवाहों के पीछे CM नीतीश



पटना(जी.एन.एस) पारिवारिक कलह के निदान के लिए पिता से मिलने गए वाली खबरों पर उस समय विराम लग गया जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इन झूठी अफवाहों के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश हैं। उन्होंने कहा कि वह राजद के समर्थकों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से यह सब कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र और बिहार में सत्ता में बैठे लोग अपनी उपलब्धियों की चर्चा करने के बजाए उनके परिवार के भीतर क्या हो रहा है, उसके जरिए वोट चाहते हैं। यह नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया है।



तेजस्वी ने कहा कि राजद आगामी दिसंबर महीने में पटना में एक रैली आयोजित करने पर विचार कर रही है। जिसमें महागठबंधन के अलावा समान विचार वाले अन्य दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि, चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद से रांची स्थित रिम्स में उनके छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुलाकात की थी। इसके बाद यह चर्चा थी कि वह पारिवारिक कलह के निदान के लिए पिता से मिलने गए थे।

source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement