Advertisement

Advertisement

त्यौहारी मांग बढऩे से सोना कीमतों में तेजी


नई दिल्ली(जी.एन.एस) बाजार में त्यौहारी मांग के समर्थन से सोना मंगलवार को 70 रुपये तेज हो कर 32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके विपरीत चांदी औद्योगिक इकाइयों की मांग में सुस्ती की वजह से 260 रुपए टूट कर 39,240 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि दीपावली से पहले सोने के सिक्कों की मांग बढ़ी हुई है। न्यूयॉर्क में सोना 1,224.83 डॉलर प्रति औंस पर था।
Source Report Exclusive
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने के भाव 70-70 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,620 रुपए और 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। पिछले सप्ताह गुरुवार को सोना लगभग छह वर्ष के उच्चतम स्तर 32,625 रुपए प्रति 10 ग्राम को छू गया था। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की तेजी के साथ 24,900 रुपए प्रति इकाई के भाव बिक रही थी।

चांदी हाजिर 260 रुपए की गिरावट के साथ 39,240 रुपए प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 388 रुपए की गिरावट के साथ 38,345 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बोली गई। चांदी सिक्का (लिवाली) 75,000 रुपए और (बिकवाल) 76,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिर बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement