Advertisement

Advertisement

राजस्थान -जीएसटी विरोध ! व्यापारी हड़ताल मेँ साथ दें-धींगड़ा,पोर्टल की वजह से परेशानी-कालड़ा


श्रीगंगानगर (गोविंद गोयल)। जीएसटी से संबन्धित विभिन्न परेशानियों के कारण अनेक शहरों की टैक्स बार एसोसिएशन हड़ताल पर हैं। एसोसिएशन के मेंबरों ने जीएसटी के कार्यों का बहिष्कार कर दिया। 

व्यापारी अपनी रिटर्न से संबन्धित जरूरी कागजात समय पर अपने वकील, सीए और सलाहकार को दे देता है। इसके बावजूद उसे जुर्माना भरना पड़ता है,क्योंकि जीएसटी पोर्टल ठीक से काम नहीं करता। इन सभी मुद्दों पर आज गो गो लाइव शो मेँ चर्चा की गई। चर्चा मेँ टैक्स बार एसोसिएशन गंगानगर के सचिव नवनीत धींगड़ा और एडवोकेट अभिषेक कालड़ा मेँ प्रश्नों के जवाब दिये।

 धींगड़ा ने कहा कि यह हड़ताल तंग आकर की गई है। किसी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं होती। हालांकि जीएसटी के कार्यों का बहिष्कार बार ने किया है, लेकिन है यह व्यापारियों के हित मेँ। इसलिए व्यापारियों को टैक्स बार की हड़ताल मेँ सहयोग करना चाहिए।

 धींगड़ा ने कहा कि हड़ताल लगातार फैलती जा रही है और उम्मीद है कि सरकार को जल्दी ही जीएसटी का सरलीकरण करना होगा। अभिषेक कालड़ा ने कहा कि मुख्य परेशानी कागजी कार्यवाही की अधिकता के साथ साथ जीएसटी पोर्टल धीमी स्पीड है। पोर्टल काम नहीं करता। इसका भी लंच टाइम है। कालड़ा ने कहा कि स्थानीय स्तरपर कोई अधिकारी नहीं जो इन समस्याओं का समाधान कर सके। 

कालड़ा ने साफ शब्दों मेँ कहा कि व्यापारी  का कसूर ना होने के बावजूद उसे जुरमाना भुगतना पड़ता है। ऐसा लगता है जैसे व्यापारी सरकार के लिए ही कमा रहा है। शो देखने वालों ने भी प्रश्न किए। अपने कमेन्ट के माध्यम से प्रकट किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement