समेजा में बाबा रामदेव जागरण का हर्षोउल्लास से आयोजन किया गया।

समेजा कोठी। बीती रात लोक देवता बाबा रामदेव जी के प्राचीन मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल जागरण का आयोजन किया गया। समेजा कोठी के प्राचीन मंदिर में 18 सितम्बर की रात्रि को चौथे विशाल जागरण का आयोजन किया।जागरण में विजयनगर से नंदू सौलंकी एण्ड पार्टी अपनी सेवा दी।मंदिर कमेटी के युवा सदस्यों ने जागरण में सिगरेट,गुटखा,शराब पीकर आने पर पाबंदी लगाई थी जो सफल रही।युवा सुरेन्द्र इन्दलिया,अनिल पुनिया,विजय इन्दलिया,भीमसेन कटारिया,राकेश कल्याणा ने ग्राम वासियों से जागरण सुनने के लिए मंदिर प्रागण में आने की विनती की थी जिसके चलते जागरण में सैकण्डों भक्त जागरण सुनने पंहुचे।समेजा गांव में बाबा रामदेव मंदिर बहुत प्राचीन हैं।पंचायत के प्रयास से कुछ विकास कार्य हुआ हैं लेकिन मंदिर में अब भी बहुत सारे काम बाकी पड़े हैं जो जन सहयोग से पुरे किये जा सकते हैं।मंदिर परिसर में भक्तों के लिए पीने के पानी का अभाव हैं,मंदिर का पलस्तर कार्य बाकी हैं।रोशनी की व्यवस्था व कमरो की कमी हैं।यह सभी कार्य जनसहयोग से पुरे किये जा सकते हैं।मंदिर में जागरण के सुअवसर पर जनता से मंदिर के विकास कार्यों हेतु सहयोग की अपील की जाती हैं।दानदाताओं द्वारा किये सहयोग का प्रकाशन हम लगातार हमारे चैनल पर किया जावेगा।जागरण के सुअवसर पर भी ग्रामीणों ने दिल खोलकर दान दिया।साउण्ड संचालक विजय इंदलिया ने भी साउण्ड की सेवा दी हैं।पानी की सेवा बॉबी पानी फिल्टर ने सेवा दी।व्यवस्था बनाने में स्काउट छात्र व छात्राओं से सहायता ली गई।यह छात्र स्वामी विवेकान्द स्कूल से थे।समाज सेवी स्काउट गाईड ने भक्तों की सेवा की।मंदिर प्रागण में भक्तों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी।नंदू सौलंकी ने गणेश जी के भजन से गुणगान शुरू किया।युवा जागरण सदस्यों जागरण के दौरान खूब मेहनत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ