Advertisement

Advertisement

60 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर आयात शुल्क बढ़ाएगा चीन


बेजिंग(जी.एन.एस) अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गई है। अब चीन ने घोषणा की है कि वह 60 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर आयात शुल्क बढ़ाएगा। चीन ने इसका ऐलान किया, जो अमेरिका के एक कदम के बदले में उठाया गया है। इससे पहले अमेरिका ने कई चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बढ़े हुए शुल्क 24 सितंबर से लागू होंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि चीन ने इसके अलावा अमेरिकी फैसले के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन में एक और शिकायत दाखिल की है।
Source Report Exclusive
इससे पहले अमेरिका 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी आयात पर शुल्क बढ़ा दिया था।
अमेरिका ने चीन से अपने यहां आयात किए जाने वाले और 200 अरब डॉलर के माल पर आयात पर ऊंचा शुल्क लगाने की घोषणा की हैं और इस पर चीन ने भी कहा है कि वह जवाबी कार्रवाई करेगा। इस घटना क्रम से विश्व की इन दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वॉर और गहराने का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका ने इससे पहले दो बार में कुल मिला कर 50 अरब डॉलर की चीनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ा चुका है और चीन ने भी उसके जवाब में चुनिंदा अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क बढाया है।

चीन ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन के ताजा कदम से दोनों देशों के बीच आगे की बातचीत को लेकर ‘‘नई अनिश्चितता’’ पैदा हुई हैं। अमेरिका और चीन दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज तीसरे दौर की पहल करते हुए चीन के और 200 अरब डॉलर के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है।
Source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement