हनुमानगढ़(रिपोर्ट एक्सक्लूसिव) । जंक्शन स्थित जिला पुस्तकालय में शुक्रवार को हिन्दी दिवस मनाया गया।
राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती उषा रानी ने बताया कि हिन्दी दिवस पर पुस्तकालय सदस्यों सहित, जंक्शन के होली ड्रीम कॉन्वेंट सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकगणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत पुस्तकालय अवलोकन एवं पुस्तकालय संबंधी जानकारी से की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा की उपयोगिता के बारे में बताया गया व श्रुतिलेख प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें प्राची मक्कड़ प्रथम, अनुषा अरोड़ा द्वितीय व इशिता तृतीय स्थान पर रही। पुस्तकालयय सदस्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने गजल एवं हास्य व्यंग्य कविता की सुनाई। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरूस्कृत किया गया।
पुस्तकालयाध्यक्ष उषा रानी व स्नेह जुनेजा ने बच्चों को पुस्तकालय की उपयोगिता बताते हुए पुस्तकालय से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे