हनुमानगढ़(रिपोर्ट एक्सक्लूसिव) । निवार्चन विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार मतदान दलों के गठन के लिए कार्मिकों के डाटाबेस पे-मेनेजर में उपलब्ध राज्य कर्मचारियों के डाटा का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है।
उप जिला निवार्चन अधिकारी प्रभाती लाल जाट ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा एक पोर्टल ईएमआईएस डॉट एनआईसी डॉट इन तैयार किया गया है। जिसमें राज्य के सभी कर्मचारियों का नवीनतम डाटाबेस उपलब्ध है। उक्त डाटाबेस को जिले के सभी डीडीओ द्वारा ऑन लाईन अपडेट किया जाना है। डीडीओ के यूजर नेम एवं पासवर्ड वहीं रहेंगे जो कि उनके द्वारा वर्तमान में आईएफएमएस पै-मैनेजर में काम में लिये जा रहे है। अपडेशन का कार्य 17 सितम्बर तक पूर्ण करवाया जाना है।
उप जिला निवार्चन अधिकारी ने कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करवाने हेतु तीन सदस्यीय कमेटी का गठित कर उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक हनुमानगढ को प्रशासनिक नोडल, कोषाधिकारी हनुमानगढ को सहायक प्रशासनिक नोडल एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हनुमानगढ़ को नोडल अधिकारी तकनीकी नियुक्त कर दिया गया है।
उन्होंने निर्धारित समय सीमा में कार्मिकों को डेटाबेस अपडेट किये जाने को कहा है। निर्धारित समय सीमा में अपडेशन कार्य पूर्ण नहीं करने वाले डीडीओ का माह सितम्बर 2018 का वेतन आहरित नहीं किया जा सकेगा।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे