Advertisement

Advertisement

कर्मचारी महासंघ का नेतृत्व करने के लिए सतीश शर्मा अधिकृत घोषित

श्रीगंगानगर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री आयुदानसिंह कविया ने आदेश जारी करते हुए घोषणा की है कि कर्मचारी महासंघ की श्रीगंगानगर जिला शाखा के वर्तमान में निर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी, पी.डब्ल्यू.डी., श्रीगंगानगर, मो.नं. 63503-48848) हैं। श्री शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा श्रीगंगानगर कार्यरत है। कर्मचारी महासंघ के संविधान के अनुसार जिला स्तर की समस्त गतिविधियों का नेतृत्व करने के लिए श्री सतीश शर्मा अधिकृत हैं। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष के रूप में किसी अन्य पदाधिकारी के द्वारा गतिविधियों का संचालन करना संविधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही योग्य है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement