Advertisement

Advertisement

संगरिया:-पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने किया पौधारोपण


संगरिया(चिमन गर्ग) शहीद भगत सिंह युवा क्ल्ब संगरिया के युवाओ ने स्काउट गाईड प्रशिक्षण केंद्र संगरिया हेड 59 आर डी संगरिया में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प लिया ।

सचिव राजेश मुवाल ने कहा कि मानव और वृक्ष के बीच अटूट संबंध है। वृक्ष सुदंरता और हरियाली के साथ प्राणवायु आक्सीजन देते हैं। पौधों को ज्यादा से ज्यादा लगाएं। दैवीय आपदाओं जैसे, बाढ़, सूखा तथा ग्लोबल वार्मिंग को रोका जा सकता है।

प्रवेश स्वामी, युवा विकास प्रेरक प्रदीप भातरा, एड्वोकेट रविंद्र भोबिया, अमित खान, योगेश भोबिया, पारस मिढा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि  प्राकृतिक संतुलन, तथा पृथ्वी को हराभरा बनाने के लिए पौधारोपण का विशेष महत्व है। हमें वन मित्र बनकर पौधे लगाकर उनकी रक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। हमें वन मित्र बनकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। एक जागरूक नागरिक का दायित्व निभाते हुए वन, वृक्ष संपदा, जल व मृदा के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। भारत हमारा देश है। इसे महान बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

इस मोके पर रविंद्र शर्मा, रजत शर्मा, अंकित वर्मा, गौरव लखारा, प्रेम सिंह राजपूत, नमन बजाज, जितेंद्र शर्मा आदी मोजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement