Advertisement

Advertisement

हनुमानगढ़:-कांग्रेस नेत्री शबनम गोदारा के आवास पर हुआ कार्यक्रम,होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,हनुमानगढ़। जिले की टिब्बी कस्बे में कांग्रेस नेत्री पूर्व उप जिला प्रमुख शबनम गोदारा के निवास पर शुक्रवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगरिया विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं व आमजन होली मनाने पहुंचे। यहां नोहर से आई मंडली ने चंग व डफ की थाप पर होली के लोकगीत प्रस्तुत कर समारोह को मस्ती से सराबोर कर दिया। यहां लोगों ने लोक गीतों पर जमकर नृत्य किया सभी ने एक दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले यहां पहुंचने वाले सभी शुभचिंतकों का शबनम गोदारा ने गुलाल का तिलक लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर गोदारा, जिला कांग्रेस सचिव धनपत वाल्मीकि, महावीर गोदारा,जसविंदर सिंह बांदर, संगरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश डोडा,संगरिया बार संघ अध्यक्ष छोटूराम बिश्नोई, कुलवंत सुथार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरीशंकर कल्याणी, पूर्व सरपंच सुखजीत,  जगदीश कस्वां, शिवराज सेखों,सूरजभान भोबिया, महेन्द्र भाखर, गुरसाब दंदीवाल,रविंद्र भोबिया,जिला परिषद सदस्य नवजोत सिंह सरां, इंद्राज  निहालिया, सुरेंद्र मोहन व रविंद्र गोदारा, रविंद्र धारणिया, कृष्ण कुमार गंधी, रणधीर सिंह सरां, किसान कांग्रेस के संगरिया  ब्लॉक अध्यक्ष सुखपाल सिंह इन्द्रगढ,  टिब्बी ब्लॉक अध्यक्ष मनदीप लेघा, सुनील बिश्नोई, पवन सोनी, पवन जांगिड़, जगदीश ढाका, देवेन्द्र सिंह सिसौदिया, कश्मीर सिंह थिंद, देशराज बाजीगर, ओम सोनी, शंकर पटीर, अंग्रेज सिंह सेखों, युवा कांग्रेस के मान सिंह राठौड़, रवि शमाज़्, राधेश्याम गोदारा, जीत सिंह झोरड़,पाला सिंह उपसरपंच, जेठाराम मेघवाल, आत्मा राम मील, रामस्वरुप गोदारा, हरिभगत जांदू, सुरेन्द्र सिंह ढाबां, महेन्द्र बेनीवाल, किसान कांग्रेस के संजय बेनीवाल,निहाल सिंह   सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement