मुख्यमंत्री बुधवार को पेश करेंगी राज्य बजट

 जयपुर |  मुख्यमंत्री  वसुन्धरा राजे बुधवार को प्रातः 11 बजे राज्य विधानसभा में प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट पेश करेंगी। इससे पूर्व मंगलवार शाम को श्रीमती राजे ने राज्य बजट को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव वित्त  पीएस मेहरा, शासन सचिव वित्त (राजस्व)  प्रवीण गुप्ता एवं शासन सचिव वित्त (बजट)  नवीन महाजन भी उपस्थित थे।