ये सामाजिक जनजागरण है बुराइयाँ स्वत भागेगी
रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम आयोजित
रामकरण पूनम प्रजापति
अबोहर 3फरवरी।
अबोहर के गांव डंगरखेड़ा में रामेश्वरम ट्रस्ट के मिशन पॉजिटिव इंडिया अभियान के तहत और रामदेव सेवा समिति के द्वारा रामदेव कथा के तीसरे दिन बाबा रामदेव के जन्म महोत्सव का विवरण सुनाया गया। कथा वाचक और ट्रस्ट के धार्मिक वक्ता विनोद सागर ने कहा बाबा रामदेव का जन्म महज एक आदमी के जन्म की कहानी नही है। उनका जन्म सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए हुआ था। उन्होंने सबसे पहले हिन्दू मुस्लिम एकता स्थापित की थी जिससे इंसानियत को आगे बढ़ाया जा सके। आज भी भारत विकास में सभी जाति धर्मो का एकजुट होना बहुत जरूरी है।
कथा के दौरान विनोद सागर ने बताया रामेश्वरम ट्रस्ट जनसहयोग से सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं जरूरी नही कथा पंडाल पर धर्म पर ही चर्चा हो आज समाज को जागरूक करना भी जरूरी है। इसके लिए हर धार्मिक संत को सामाजिक बुराइयों पर भी चर्चा करना जरूरी है। कथा के दौरान गायक विनोद सागर ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर प्रकाश डाला और गांव की होनहार बेटियों की हौंसला अफजाई की। विनोद सागर ने कहा घर में अगर संत व्रती होगी तो बेटियां सभ्य समाज का निर्माण कर सकेगी। बेटियों को हम आगे बढने के अवसर प्रदान करे। उन्हें घुंघट से बाहर कर उनके लिए मार्गदर्शक बने। अगर हर घर में माता-पिता या बड़े भाई अपनी ये जिम्मेदारी समझेंगे तो शायद ही कभी दुष्कर्म और गलत घटनाएँ सामने आये।
विनोद सागर ने कहा रामेश्वरम ट्रस्ट पिछले तीन सालों से लगातार बेटी पढाओ-बेटी बचाओ के जरिये बेटियों के मार्गदर्शन का कार्य कर रहा है। उन्होंने सत्संग और कथा में देशभक्ति पूर्ण गीत भजन सुनाये। देशभक्ति और बेटियों को मोटिवेशन करने वाली प्रेरणादायी कथाएं सुनाई।
ट्रस्ट निदेशक संतलाल खंडेलवाल ने कहा वे पुरे भारत में पॉजिटिव सोच पैदा करना चाहते हैं। ये केवल ट्रस्ट नही आप सभी का परिवार है जो लगातार सामाजिक बुराइयों हेतु संघटित हो रहा है। कथा के दौरान होनहार बेटियों को ट्रस्ट के द्वारा सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के राजस्थान प्रभारी रामकरण पूनम प्रजापति ने बताया जब भी कोई पति अपना नाम कही शेयर करे वो अपनी पत्नी को भी सम्मान के साथ नाम में स्थान दे। इसी प्रकार बेटियां जब भी कोई पापा का नाम पुछे माँ का नाम भी सम्मान पूर्वक ले। आज बेटियां आगे बढ़ रही है इसके लिए परिवार जागरूग हो सरकार की योजनाओ की जानकारी ले और बेटियों को आगे बढाये। कथा के दौरान आयोजको का भी आभार व्यक्त किया। बोदिवाला पिथा पंजाब की मुरली एंड पार्टी ने संगीत दिया।
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे