Advertisement

Advertisement

कस्बे में लगातार हो रही चोरियों का भेद ना खुलने से आक्रोषित नागरिको ने घेरा प्रशासन

मनजीत सिंह (श्री गंगानगर):- भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सरहद पर बसे कस्बे में गत लम्बे समय से लगातार हो रही चोरियों का पुलिस भेद  लगा पाने में नाकाम हो रही है।जिसके चलते आम नागरीको में पुलिस के निकम्मेपन के खिलाफ दिनों- दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
कस्बे के व्यापार मण्डल सभागार में आज नागरिको की एक बैठक हुई जिसमे नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर सैन, कांग्रेस के वरिष्ट ब्लॉक उपाध्यक्ष श्याम वर्मा,नगरपालिका के पार्षद व भाजपा नेता अशोक बंसल, नगरपालिका अध्यक्षपति लक्ष्मीनारायण जोहिया, भाजपा नगर मण्डल पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता,कांग्रेस मिडिया प्रकोष्ट के राजन बवेजा,समाजसेवी बलदेव राज सैन,पार्षद शेर सिंह, पार्षद राजेश बाघला, पार्षद राजेन्द्र भादू,युथ कांग्रेस के विनोद रैगर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर कम्बोज,व्यापार मण्डल अध्यक्ष हरीश बुडाकिया, ईंट भट्टा यूनियन के सुभाष बवेजा,दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त एस डी ओ भंवर लाल, अरोड़वंश सभा सचिव राजीव वाट्स, गो सेवा समिति के डा. हजारी लाल मुटनेजा, आम आदमी पार्टी के प्रहलाद राय,कांग्रेस नेता जोगेन्द्र सिंह हांडा व राशन विक्रेता डिपू संघ अध्यक्ष दुली चन्द मित्तल सहित बडी संख्या में नागरिको ने भाग लेकर कस्बे में लगातार हो रही चोरियों का सिलसले को रोक पाने में नाकाम सिद्ध हो रही पुलिस के प्रति गहरा रोष प्रकट कर कस्बे में रोष मार्च निकालते हुये उपखण्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर एस डी एम से मुलाकात कर कस्बे के विभिन्न क्षेत्रो में हुई चोरियों के आरोप थानाधिकारी अनिल मूण्ड के माथे मडते हुये कोई कार्यवाही नही करने के आरोप लगाये।उसके बाद नागरिको ने पुलिस उपअधीक्षक सुनील के. पंवार के समक्ष भी पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेवाजी करते हुये सी आई अनिल मूण्ड के रवैये की पुरजोर भर्त्सना की तथा प्रशासन को दस दिन में चोरियों का खुलासा कर चोर पकड़ने का अल्टीमेटम दिया। नागरिको ने कहा कि अगर दस दिन में चोर नही पकडे गये तो पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे जिसकी जिम्मेवारी पुलिस की होगी।
   आक्रोशित नागरिको को उपखण्डाधिकारी मुकेश बारठ ने आश्वासन दिया की वह पुलिस कप्तान राहुल कोटोकी तक आप की बात पहुंचारकर जल्द ही कार्यवाही करवायेंगे।
     पुलिस उपअधीक्षक सुनील के.पंवार ने आश्वासन दिया कि आप निश्चित रहे हम चोरो को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रहे है। हमे आप लोग भी सहयोग करे ताकि हम आगे से कस्बे में चोरियां रोक सके।
     उक्त नेताओ ने स्पष्ट रूप से सी आई अनिल मूण्ड के व्यवहार व कार्यशैली की जोरदार शब्दों में निन्दा की व चोरो से सी आई की सांठगांठ के आरोप जड़ते हुये 10 दिन में चोर नही पकड़ने पर आन्दोलन की चेतावनी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement