Advertisement

Advertisement

अजमेर वोटिंग:मंत्री देवनानी और कांग्रेस कार्यकर्ता में हुई झड़प

राजस्थान। लोकसभा उप चुनाव-2018 के लिए 23 उम्मीदवार किस्मत अजमा रहे हैं। जिले में मतदान की रफ्तार बहुत धीमे है। डेढ़ घंटे में महज 5.17 प्रतिशत मतदान हो पाया है। उधर रामनगर क्षेत्र में संत रामदास स्कूल में मीडिया को बाइट देने के दौरान शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने बूथ के सौ मीटर के दायरे में बाइट का विरोध किया। इस पर देवनानी ने भी विरोध जताया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया।




जिले के 18 लाख 42 हजार 992 मताधिकार का प्रयोग कर अपना सांसद चुन रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार रामस्वरूप लाम्बा तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के रघु शर्मा के बीच है। हिन्दुस्तान शक्ति सेना के मनोहर गुर्जर, अखिल भारतीय आमजन पार्टी की एडवोकेट रंजिता रावत, दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल के शिव भगवान भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 15 निर्दलीय उम्मीदवार हैं भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।




आठ मुस्लिम उम्मीदवारों में दो महिलाएं भी हैं। अजमेर लोकसभा क्षेत्र में डेढ़ घंटे में महज 5.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। सर्दी के कारण फिलहाल लोग घरों से बाहर नहीं निकले हैं। इसके अलावा ईवीएम भी गड़बड़ा रही हैं। रामदास स्कूल में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के बाइट देते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतराज किया। बूथ के सौ मीटर दायरे के नियम का हवाला भी दिया। इस पर देवनानी कांग्रेसियों पर भड़कते नजर आए।





निर्दलीय उम्मीदवार
निर्दलीय उम्मीदवार इंसाफ अली, कमला रावत, कृष्ण कुमार दाधीच, गजेन्द्र सिंह, गणपत, गुल मौहम्मद ,जगदीश बैरवा, दानाराम मेहरडा मेघवंशी, नईम खान, पीरदान सिंह, मुकेश गैना, मोहम्मद नसीम, रविन्द्र सिंह शेखावत, शाहिद खान, सहजाद अली, सुरेन्द्र कुमार जैन, हामिद हुसैन चुनाव मैदान में हैं। 1925 मतदान केन्द्र चुनाव के लिए 1925 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें के लिए 1925 मतदान दल का गठन किया गया है।




चुनाव के लिए 18 सहायक बूथ भी बनाए गए हैं। चुनाव में 1925 कन्ट्रोल यूनिट, 3850 बैलेट यूनिट तथा 1925 वीवीपेट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। चुनाव में 9 हजार 625 कार्मिक मतदान की कमान संभालेंगे। मतदान के लिए 6 हजार 228 अद्धसैनिक/ पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।




899424 महिला, 943546 पुरुष मतदाता
जिले में 899424 महिला मतदाता, 94 3546 पुरुष मतदाता है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 29 है। सर्वाधिक मतदाता 263843 मतदाता किशनगढ़ में जबकि सबसे कम मतदाता 203408 अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में हैं।



852 बूथ संवेदनशील
जिले में 825 मदान केन्द्रों को संवेदनशील/ अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें 783 अजमेर व दूदू में 69 बूथ है। संवेदनशील 90 बूथों पर वीडियोग्राफी होगी जबकि 125 बूथों पर लाइव वेबकास्ट किया जाएगा। 211 जगहों पर अद्र्धसैनिक बल चुनाव की कमान संभालेंगे। 



चुनाव के लिए 250 माइक्रो ऑब्र्सवर नजर रखेंगे। चुनाव के लिए 162 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 21 एरिया मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 1-1 सहायक रिटर्निंग अधिकारी लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सुबह 7 से 7.15 बजे के बीच उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में 3-3 मॉक वोट डाले जाएंगे। इन वोटों को अलग लिफाफे में सील कर रखा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement