मंत्रालयिक कर्मचारी दिनांक 20.09.2018 से जयपुर में डालेंगे महापड़ाव।



   श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ, जयपुर के आह्वान पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों के संबंध में दिनांक 13.09.2018 को कलक्टर परिसर में गोपाल खड़गावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसील अध्यक्ष एवं मुख्यालय में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित हुए थे। तहसील अध्यक्षों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि तहसील के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी जयपुर महापड़ाव में जाने के लिए तैयार है। इसी तरह अन्य विभागो के पदाधिकारियों द्वारा भी विचार व्यक्त करते हुए सहमती व्यक्त की।
अन्त में गोपाल खड़गावत द्वारा जन जाग्रति सम्पर्क अभियान की तेज करने का निर्णय सुनाया। इस निर्णय के तहत दिनांक 14.09.2018 को मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा रोजगार कार्यालय, श्रम विभाग, पशुपालन, कृषि उपज मण्डी समिति, जी.पी.एफ/एस.आई, परिवहन, चिकित्सा, शिक्षा आदि विभागों में सम्पर्क किया गया और विभागों में कार्यरत कार्मिकों से महापड़ाव में शामिल होने के लिए प्रार्थना पत्र भरवायें गये। सभी विभागों के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों ने महापड़ाव में जाने के लिए शत प्रतिशत तैयार है।

      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ