Advertisement

Advertisement

कपास की सरकारी खरीद शुरू, जिला कलक्टर ने दिए कई निर्देश


श्रीगंगानगर। कपास की सरकारी खरीद भारतीय कपास निगम ने मंगलवार से शुरू कर दी है। निर्धारित गुणवत्ता, मापदण्डों पर खरा उतरने वाला कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी। 
जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद मदन नकाते ने इस बारे में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। जिन मंडियों को कपास खरीद केन्द्र नही बनाया गया है, उन्हे निकटवर्ती मंडी से अटेच किया जाएगा। किसान नजदीक के केन्द्र पर जाकर कपास बेच सकेंगे। कपास निगम के अनुसार एक दिन में खरीद की कोई अधिकतम सीमा नही है। प्रति किसान 40 क्विंटल से अधिक विक्रय करने पर किसान के दस्तावेज जांच किये जाएंगे। निगम फैक्ट्री में भी खरीद करेगा। 
मंडी यार्ड में खरीद होने की स्थिति में जगह-जगह बैनर लगाए जाएंगे, जिससे किसान को असुविधा न हो। खरीद के लिए किसानों को गिरदावरी लानी होगी। ऑनलाईन पंजीयन जारी है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए है कि सरकारी खरीद की जानकारी किसानों को दी जाए। खरीद का कार्य माह मार्च तक चलेगा। गुणवत्ता संबंधी किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए समिति रहेगी। इसमें कपास निगम एवं कृषि उपज मंडी समिति के प्रतिनिधियों के अलावा गिरदावर व सहायक कृषि अधिकारी शामिल होंगे। खरीद ऑनलाईन होगी, पंजीयन जरूरी है। जो किसान सीधे कपास लाएंगे उनका खरीद केन्द्रों पर पंजीयन कर गुणवत्ता मापदण्डों पर खरा उतरने वाली कपास खरीदी जाएगी।
कपास की सरकारी खरीद श्रीगंगानगर व हनुमानगढ जिले में 14 स्थानों पर होगी। भारतीय कपास निगम ने श्रीगंगानगर, अनूपगढ, पदमपुर, सादुलशहर, करणपुर, विजयनगर, सूरतगढ, जैतसर, हनुमानगढ जंक्शन, टाऊन, पीलीबंगा, रावतसर, गोलूवाला एवं संगरिया में खरीद केन्द्र स्थापित किये है। किसान को अपने बैंक खाते का पूरा विवरण देना होगा। किसान से सीधी खरीद होगी और भुगतान किसान के खाते में किया जाएगा। कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद से संबंधित विवादों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के लिए इसी सप्ताह वीसी का आयोजन होगा।
--

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement