Advertisement

Advertisement

सीमित परिवार के लिए योग्य दंपतियों से किया जाएगा सम्पर्क


- आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी
हनुमानगढ़। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। यह दिवस दो चरणों में दो पखवाड़ों के माध्यम से मनाया जाएगा। सीमित परिवार और बच्चों में अंतराल रखने के प्रति जागरुकता करने के लिए मोबिलाइजेशन पखवाड़ा और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। 
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रथम पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक मोबिलाइजेशन पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। मोबिलाइजेशन पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने क्षेत्र में अलग-अलग गतिविधियां की जाएगी। इनके द्वारा योग्य दंपतियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इन्जेक्शन, परिवार कल्याण सेवाएं और पुरुषों की परिवार नियोजन में सहभागिता पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। 
डॉ. पवन कुमार ने बताया कि दूसरा पखवाड़ा 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा नाम दिया गया है। इसके तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर परिवार विकास मेले का आयोजन होगा, जिसमें परिवार कल्याण साधनों का प्रदर्शन होगा। यहां आने वाले लोगों को परिवार कल्याण साधनों की उपलब्धता पर परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के प्रचार के लिए विभाग ने नारा भी जारी किया है। इस थीम पर पूरे पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। आईईसी गतिविधियों में ‘‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी‘‘ नामक स्लोगन का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए मोबिलाइजेशन करते हुए एलिजिबल कपल का सर्वे, जनसंख्या स्थिरीकरण एवं अंतराल के बारे में जानकारी प्रदान करने व सेवा प्रदाता दिवस के दौरान नसबंदी केस करवाए जाने के लिए मोटीवेशन किया जाएगा। 
                                  ( फाईल फोटो)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement