Advertisement

Advertisement

नो मास्क नो एंट्री अभियान आज से एक माह तक जिलेभर में चलेगा अभियान: जिला कलक्टर

श्रीगंगानगर,। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राज्य में गांधी जयन्ती के 150 वर्ष पूर्ण होनेे के उपलक्ष में 2 अक्टूबर 2020 से आरम्भ किये जा रहे कोरोना के विरूद्ध जन अन्दोलन ’’नो मास्क नो एन्ट्री‘‘ को जिला स्तर पर 3 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ करते हुए एक माह तक चलाया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संबंधित नगर परिषद, नगर पालिका जन आन्दोलन के दौरान नोडल अधिकारी होंगे।

जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा ने एक आदेश जारी कर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डाॅ0 गुंजन सोनी सहायक नोडल अधिकारी होंगे तथा उपखण्ड अधिकारी उपखण्ड स्तर पर आॅल आॅवर अभियान प्रभारी होंगे। उन्होने आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी संबंधित नगर निकाय अपने नगर निकाय को 10 हिस्सों या आवश्यकतानुसार अधिक हिस्सों में बांटकर अभियान को क्रियान्वित करेंगे के निर्देश दिए है। बाजार क्षेत्र में बिना मास्क व्यक्तियों या दुकानदारों को मास्क वितरण कर उन्हे नियमित पहनने के लिए प्रोत्साहित करना, मास्क वितरण हेतु 2 से 4 सदस्यों का समूह बनाकर मास्क वितरण करवाना, मास्क वितरण करने वाले समूह को सैनेटाइजर, ग्लवज, मास्क उपलब्ध करवाना, मास्क संग्रहण हेतु अपने क्षेत्रा के स्वयंसेवीं संस्था, दानदाता, भामाशाह, व्यापारिक संगठनों से समन्वय कर मास्क संग्रहण या उनकी सहायता से मास्क वितरण करवाना, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क वितरण करवाना, अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपील कर उन्हे भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करना, सफाई कर्मचारियों के माध्यम से उनके वार्डो व गलियों में निवासियों को प्रतिदिन इस अभियान के रूप में अपील करना, प्रत्येक घर पर स्टीकर चिपकवाना, कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक नागरिक से मास्क पहनने हेतु अपील करवाना सुनिश्चित करेंगे। 
उन्होने बताया कि पुलिस विभाग अपने स्थाई या अस्थाई नाकों पर बिना मास्क वाले व्यक्तियों को गांधीवादी तरीके से मास्क पहनने हेतु अपील करना। एनजीओ, भामाशाह व दानदाताओं से समन्वय कर मास्क प्राप्त कर उन्हे स्थाई या अस्थाई नाकों पर तैनात पुलिस बल के माध्यम से बिना मास्क वाले व्यक्ति को मास्क उपलब्ध करवाना। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एन.जी.ओ. को मास्क उपलब्ध करवाने हेतु एवं वितरण करवाने हेतु आग्रह करना। शिक्षा विभाग अध्यापकों के माध्यम से इस अभियान का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करवायेंगे, आॅन लाईन कक्षाओं में इस अभियान के बारे में जानकारी देकर मास्क पहनने के लाभ बताएंगे, प्रत्येक राजकीय, निजी विधालय के आॅन लाईन प्लेटफार्म के माध्यम से मास्क के संबंध में आॅन लाईन प्रश्नोत्तरी, पेटिंग, रंगोली आदि बनवाएंगे एवं प्रत्येक कक्षा स्तर में प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्धितीय, तृतीय आदि स्थान घोषित करवाएंगे। इसी प्रकार कक्षा के बाद इसे विधालय स्तर पर घोषित करवाएंगे ताकि बच्चे अधिक से अधिक आकृष्ट होकर इसे सफल बना सके। गली मौहल्लेवार में 4-5 छात्रा-छात्राओं की टीम बनाकर जन आन्दोलन के बारे में जागृत करेंगे। 
उन्होेने कहा कि चिकित्सा विभाग प्रत्येक चिकित्सा संस्थान निजी एवं राजकीय में आने वाले प्रत्येक नागरिक से मास्क पहनने हेतु अपील करेंगे। एन.जी.ओ., भामाशाह व दानदाता से समन्वय कर मास्क प्राप्त कर उन्हे प्र्रत्येक चिकित्सा संस्थान के स्वागत, पंजीकरण काउन्टर पर रखवाएंगे एवं बिना मास्क वाले व्यक्ति को मास्क उपलब्ध करवाएंगे। जिला रसद विभाग निःशुल्क मास्क उपलब्ध उपलब्ध करवाने की व्यवस्थ करेंगे। जिला परिवहन अधिकारी सार्वजनिक परिवहन के साधनों एवं आॅटो रिक्शा, टैक्सी आदि में इस अभियान के प्रचार प्रसार हेतु स्टीकर लगवाना, एनजीओ, भामाशाह व दानदाता से समन्वय कर स्टीकर एवं मास्क उपलब्ध करवाना सुनिश्चिक करेंगे। सी.ओ. स्काउट गाईड, राज ई. कम्पनी एनसीसी व समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नगर निकायों से समन्वय कर वार्डवार, क्षेत्रावार कैडेटो, छात्र-छात्राओं व युवाओं की ड्यूटी लगाकर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रोत्साहित  करना व मास्क वितरण करवाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement