Advertisement

Advertisement

राजस्थान महिला आयोग सदस्य ने किया घायल मजदूर परिवारों का दौरा

रामेश्वरम ट्रस्ट की मुहीम ल रही रंग
पंच भीयाराम का भी रहा सहयोग
रामकरण पूनम प्रजापति
सूरतगढ़/श्योपुराक्सी 25फरवरी।
आज शुबह सात बजे सूरतगढ़ छावनी में मजदूरी हेतु जाने वाले मजदूरों की ट्रेक्टर ट्राली पलटने से गम्भीर घायल मजदूर परिवारों की राजस्थान महिला आयोग सदस्य रजनी मोदी ने कुशल छेम पूछी। रामेश्वरम ट्रस्ट प्रभारी रामकरण पूनम प्रजापति ने बताया इसमें श्योपुरा गांव की दो मजदूर महिलाएं और गांव दो के एस आर की एक महिला गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती ह जो अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। आयोग सदस्य रजनी मोदी ने उनके परिवार का दौरा कर बच्चों को दिलासा दिलाई और कहा वे प्रशाशन और व्यक्तिगत सहयोग कर परिवार को सम्बल प्रदान करेगी।
               रामेश्वरम ट्रस्ट ने सोसल मिडिया के जरिये मजदूर परिवारों हेतु सहयोग की मुहीम चलाई जिसका असर होना शुरू हो गया है। मिशन पॉजिटिव इंडिया अभियान के तहत ट्रस्ट के सदस्य लगातार उनकी कुशल छेम में जुटे हैं। रजनी मोदी ने सूरतगढ़ में भर्ती अन्य 16 मजदूरों को अस्पताल में कुशल छेम पूछी और उन्हें फल बांटे। पंच भीयाराम ने बताया सभी खतरे से बाहर है और कुशल है। ज्यादातर महिलाये हैं और दो पुरुष हैं। ट्रस्ट सदस्य केशव अरोड़ा,गजेन्द्र सिंह और मनोहर लाल लगातार मजदूरों के सम्पर्क में है। ग्राम पंचायत सरपंच पति बलकरण सिंह और पंच भी कुशल छेम में जुटे हैं। हादसा काफी खतरनाक था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement