Advertisement

Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की सामजिक संस्था एसआरकेपीएस को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार

झुंझुनूं। भारत सरकार द्वारा 8 मार्च  2017 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाने वाले नारी शक्ति पुरस्कार में राजस्थान सरकार के बाद स्वैच्छिक संगठन शिक्षित रोजगार केन्द्र प्रबंधक समिति,राजस्थान का चयन किया गया हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव चेतन बी.संघी के पत्र द्वारा सूचित किया गया हैं कि संस्था का चयन नारी शक्ति पुरस्कार के लिए किया गया हैं व 8 मार्च को राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा संस्था के प्रतिनिधि राजन चौधरी को नारी शक्ति पुरस्कार व एक लाख रूपये की राशि का चैक प्रदान किया जाऐगा। संस्था सचिव राजन चौधरी ने बताया कि राजस्थान में घटते बालिका लिंगानुपात को लेकर संस्था द्वारा जिला व राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के  साथ मिलकर पीसीपीएनडीटी एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन करवाने हेतु डिकॉय  ऑपरेशन वर्ष 2009 से प्रारम्भ किए गए थे। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजन चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा समय- समय पर किए गए अध्यनों में सामने आया कि राज्य में इस वर्ष तक करीब डेढ लाख बेटियों को बचाने में सहयोग प्रदान कर पाऐ उसी का परिणाम हैं कि संस्था को नारी शक्ति पुरस्कार मिला हैं।

Advertisement

Advertisement