गंगानगर में आयकर विभाग की कार्रवाई,जल्द हो सकता हैं बड़ा खुलासा

श्रीगंगानगर । आज एकाएक आयकर विभाग की हुई कार्रवाई से बाज़ार में हडकंप मच गया । आयकर विभाग की सूरतगढ़ व श्रीगंगानगर की टीम ने बाज़ार में सयुंक्त कारवाई शुरू की । वहीं जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर तीन फर्मो पर कारवाई की गई । जिसमे प्यारे लाल एंड संस, ठेकेदार रमेश कुमार बंसल और नागपाल किडनी होस्पिटल पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं । वहीं जानकारों की माने तो इनकम टेक्स की टीम काफी समय से इन पर निगाहें बनाई हुई थी लेकिन आज रात तक कारवाई जारी थी अभी कुछ खुल कर सामने तो नहीं आया हैं लेकिन कल तक बड़ा खुलासा आयकर विभाग की तरफ से होने की उम्मीद जताई जा रही हैं ।

नागपाल किडनी होस्पिटल रहा हैं चर्चाओं में
गत दिनों पहले इलाज़ के दोरान हुई मरीज़ की मोत से अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया था जिसे बाद में बीच-बचाव करके किसी ना किसी तरीके से सुलझा लिया गया था । उस मामले से पहले भी नागपाल किडनी होस्पिटल काफी चर्चाओं में रहा हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ