महिला दिवस की पूर्व संध्या पर याेग, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित

हनुमानगढ़।  पंतजलि याेग समिति एंव भारत सवाभिमान द्वारा टाउन स्थित
एन.एम ला कॉलेज में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर याेग, प्राणायाम व
सूर्य नमस्कार का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का
शुभारम्भ  मुख्यअतिथि एएसपी निर्मला बिशनाेई, ला कॉलेज के प्राचार्य
भारतेनदू तायल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, टाइम्स
एजयूकेशन साेसायटी चेयरमैन सागरमल लड्ढा, डायरेक्टर हितेनदर शर्मा, भाजपा
महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष शिमला मेहँदीरत्ता एंव पंतजलि याेग समिति
की महिला प्रभारी रेणु चाैधरी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर
किया गया।  रेणु चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में  प्रथम बार महिला दिवस की
पूर्व.संध्या पर एक साथ 300 महिलाओं ने याेगासन प्राणायाम व सूर्य
नमस्कार किया। इस अवसर पर देवेन्द्र पारीक ने मातृ शक्ति काे नमन करते
हुए प्राचीन इतिहास का उदाहरण देते हुए मातृ शक्ति का श्री कृष्ण, शिव जी
महाराज आदि के व्यक्तिव में याेगदान की चर्चा की। कार्यक्रम में पंतजलि
महिला याेग समिति, भटनेर संस्कृति संस्था, रतन कायाकलप याेग मंदिर, मैजिक
आफ हाेट याेगा सैंटर, बराहमण महिला महासभा, खदरिया कलासेज, टाइम्स महिला
शिक्षा महाविद्यालय आदि ने सहयोग किया।