Advertisement

Advertisement

''हनुमानगढ़ ओलंपिक'' खेलों का जिला कलक्टर ने गोला फेंक कर किया आगाज



ओलंपिक खेलों की तर्ज़ पर राज्य में पहली बार आयोजित होने जा रहा है ''हनुमानगढ़ ओलंपिक्स-2017'' 

7 से 12 अक्टूबर तक ्ग्राम पंचायत स्तर पर होगा विभिन्न खेलों का आयोजन  

ओलंपिक खेलों की तर्ज़ पर जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहा है ''हनुमानगढ़ ओलंपिक्स-2017'' 

जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित का नवाचार

त्रिस्तरीय आयोजन में ग्राम, पंचायत समिति और फिर जिला स्तर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता

शहरी क्षेत्र के लिए 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगा आयोजन

शहरी क्षेत्र के लोग 23 अक्टूबर से करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन


हनुमानगढ़। ओलंपिक खेलों की तर्ज पर जिले में पहली बार आयोजित हो रहे हनुमानगढ़ ओलंपिक- 2017 का आगाज शनिवार को जिला कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित ने ग्राम पंचायत जंडावाली में गोला फेंक कर किया। जिला कलक्टर ने 22 फीट दूरी तक गोला फेंका।   इस अवसर पर जिला कलक्टर के अलावा सरपंच श्रीमती वीरपाल कौर रंगारा, पीआरओ  सुरेश बिश्नोई, सदर थाना इंचार्ज  जगदीश,  उपसरपंच रहवा बसरी,वार्ड पंच  मोहन वर्मा, गुरविंदर सिंह, हरमंदर सिंह, बलबीर सिंह  डायरेक्टर परमजीत कौर, जिला परिषद सदस्य मलकीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जीवण खां, ज्ञानचंद वासीवाल, न्यायमित्र  सुखमिंदर सिंह रंगारा, रेयान कॉलेज के डायरेक्टर  कर्मवीर सिंह चौधरी,  सेक्रेटरी  राजेन्द्र कुमार मिढ़ढा, पटवारी  अजय कुमार छाबड़ा एलडीसी अंजू बिश्नोई, कोच आंनद पूनियां,  पीटीआई सुरेन्द्र कुमार, मंगतराम, बलराम लिंबा, सुभाष आईतान समेत सैंकडों की संख्या में गांव के लोग और खिलाड़ी उपस्थित थे।  

                              जिला कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि हनुमानगढ़ ओलंपिक खेलों के आयोजन का उद्देश्य जिले के सभी खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म प्रदान करना, जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशना, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता का संदेश देना है।  त्रिस्तरीय प्रतियोगिता में पहले ग्राम पंचायत, फिर तहसील और आखिर में जिला स्तर पर खेलकूद आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर खेलकूद का आयोजन 7 से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। फिर पंचायत समिति स्तर पर 30 अक्टूबर से 4 नवंबर और जिला स्तर पर नवंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजन होगा।  खास बात ये भी कि इस आयोजन में कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है कोई भी किसी भी आयु का व्यक्ति इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है।   

                                  अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चौधरी ने  बताया कि शहरी क्षेत्र (नगर परिषद और नगर पालिका) में प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक किया जाएगा।यहां की विजेता टीम जिला स्तर पर खेलेगी। एडीएम  ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वार्ड वाइज या दो तीन वार्डों को एक इकाई मानते हुए प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। नगर पालिका ईओ इसके प्रभारी होंगे। शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग 23 अक्टूबर से इसको लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। एडीएम ने बताया कि नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वो वार्डों में स्कूल और कॉलेज चिन्हित कर दें जहां लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकें। 

       
                       
  हनुमानगढ़ ओलंपिक्स में जिन 15 खेलों का आयोजन किया जा रहा है उसमें टीम प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, हॉकी और हैंडबाल को शामिल किया गया है वहीं एकल प्रतियोगिता में दौड़ 100 मीटर, 400 मीटर,1500 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कू द, गोला फेंक, भाला फेंक और बैडमिंटन को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता त्रिस्तरीय होगी। जिसमें सबसे पहले ग्राम पंचायत स्तर पर , फिर पंचायत समिति स्तर और फिर आखिर में जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर खेलने वाली टीमों में अतिरिक्त खिलाड़ी किसी भी टीम में 3 से ज्यादा नहीं होंगे। ग्राम पंचायत पर होने वाले खेलों में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि ग्राम पंचायत से बाहर का कोई खिलाड़ी ना खेल पाए। 

                            अतिरिक्त जिला कलक्टर  प्रकाश चौधरी  ने बताया कि त्रिस्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार दिया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 2100 रूपए व एकल खिलाड़ी को 750 रूपए, दूसरे स्थान पर रही टीम को 1100 और एकल खिलाड़ी को 300 रूपए व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 750 और एकल खिलाड़ी को 250 रूपए दिए जाएंगे। वहीं पंचायत समिति स्तर पर प्रथम रहने वाली टीम को 5100 और एकल खिलाड़ी को 2100 रूपए, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2100 व एकल खिलाड़ी को  1100 रूपए, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1100 व एकल खिलाड़ी को 750 रूपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 21,000, एकल खिलाड़ी को 5100, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11,000 और एकल खिलाड़ी को 3100रूपए, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 और एकल खिलाड़ी को 2100 रूपए दिए जाएंगे। 

                             एडीएम प्रकाश चौधरी ने बताया कि खास बात ये भी कि  पंचायत समिति और जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को आवास व भोजन की निशुल्क व्यवस्था की जााएगी। जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को निशुल्क ड्रेस दी जाएगी। अलग अलग तहसील की टीमों की ड्रेस का रंग भी अलग अलग होगा।  ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होेने के इच्छुक खिलाड़ियों का पंजीकरण अटल सेवा केन्द्रों पर 25 सितंबर से चल रहा है। 7 अक्टूबर को प्रतियोगिता शुरू होने तक वे अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।  पंजीयन के दौरान अटल सेवा केन्द्र पर ही  ग्राम पंचायत स्तर पर एकल प्रतियोगिता के लिए 51 रूपए और टीम प्रतियोगिता के लिए टीम को 201 रूपए विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के नाम पर्ची कटेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement