Advertisement

Advertisement

अपने जीवन का ऐसे ले आनंद


महिलाएं करियर, रिलेशनशिप, शादी और फिर परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ में अपनी जिंदगी जीना भूल ही जाती है। हर चीज का अपना एक वक्त होता है, इसलिए उस समय के निकलने के पहले ही उन्हें करना बेहतर होता है। इससे पहले कि आप 30 की उम्र को पार करें, आपको इन छोटे-छोटे अनुभवों से जरूर गुजरना चाहिए।

प्यार कर लें- 
 जैसे एक शरीर को जीने के लिए पानी की जरूरत होती है वैसे ही आत्मा को प्यार की बिना प्यार के इंसान जीवन में अधूरा ही रह जाता है। लड़कियां शादी से पहले वो उस हर चीज से खुल के प्यार कर लें, जिन्हें वो पसंद करती हैं और जो उनके जीवन का हिस्सा है।

अपने डर पर पाएं काबू 
- अक्सर ऐसा देखा गया है कि हर इंसान का बचपन से किसी चीज को लेकर एक डर होता है। कई लोग पानी से, ऊंचाई से, गहराई से डरते हैं। कई लोगों को भूत-प्रेत का वहम होता है। लड़कियां अक्सर कॉकरोच, छिपकलियों आदि से डरती हैं। ये जरूरी है कि वो इस डर पर काबू पाएं और खुलकर जीने की कला सीखें। इससे उनके अंदर और आत्मविश्वास का संचार होगा।

कुछ पल रहें अकेले-
 इंसान के लिए जरूरी है कि वो कुछ पल अकेले रहने की कोशिश करें। वैसे तो दोस्तों का साथ एक सुखद एहसास होता है। मगर कभी-कभी अकेले रहने के भी कई फायदे हैं। इससे आप आजादी को पूरी तरह महसूस कर सकती हैं और खुद के ज्यादा करीब जा सकती हैं।

कम से कम आपके पास एक चाबी हो-  
अगर आप कोई जॉब कर चुकी हैं और अपनी मेहनत से आपने पैसे कमाए हैं तो आपके लिए ये बेहतर होगा कि आप उन पैसों से अपने लिए कोई खास चीज खरीदें। आप इससे कोई कार या अपार्टमेंट खरीद सकती हैं या फिर कुछ और खास चीज। ऐसा करने पर आपको खुद पर गर्व महसूस होगा।

कुछ एडवेंचरस करें- 
जीवन में कुछ रोमांचक चीजें करना भी जरूरी है। आप अगर अपने आपको ऐसा कुछ करने का चैलेंज देंगे और उसे निभाएंगे तो ये आपको ऊर्जा से सराबोर कर देगा और वो कुछ पल आपके जीवनभर के अनंत पलों से कई गुना ज्यादा आनंदमय होगा।

कुछ नया सीखें- 
सीखना जीवन का वो भाग है जो आपको हमेशा पहले से बेहतर बनाने में मदद करता है। जीवन में कुछ ना कुछ हमेशा सीखना चाहिए। 

अपनी शरीर के साथ सहज हो जाएं-
किशोरावस्था में भले ही आप अपने को दूसरों से कम आंकती रही हों, लेकिन 30 की उम्र पार करने से पहले आप अपने शरीर के प्रति सहज होना जरूर सीख जाएं। आप जैसी हैं, उस रूप में खुद को सराहें। आपकी जिंदगी पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

रखें खुद को फिट- 
20 से 25 साल की उम्र इंसान के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान आपको खुद को फिट रखने की जरूरत है। इस समय की लापरवाही बाद में नुकसानदेह साबित हो सकती है। 

बदलें स्टाइल- 
एक लुक में रहना किसी को भी बोर फील कर सकता है। आप के आस-पास के लोग भी ये चाहते हैं कि आप नए लुक्स अपनाएं। आप अपने बालों को कलर कर सकती हैं। इसके अलावा आप नया हेयरकट अपना सकती हैं या अपनी पसंद का टैटू लगवा सकती हैं। 

प्रकृति से करें प्यार- 
पेड़-पौधे लगाना आपके शौक का हिस्सा अगर ना भी हो तो भी एक बार आप उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाने की कोशिश करें। इससे आप केयर करना सीखेंगी और किसी की फिक्र करना भी आपके व्यवहार में आ जाएगा।

आत्मसुरक्षा- 
आत्मनिर्भर होना आज हर किसी के लिए जरूरी है। आपको खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है। आप जूडो,  कराटा, योगा, प्राणायम जैसी चीजों का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आप खुद में काफी सक्षम और संपूर्ण महसूस करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement