Advertisement

Advertisement

इस प्रकार महिलाएं अपने को रख सकती हैं फिट


महिलाएं बढ़ती उम्र में भी इन उपायों का अपना कर फिट रह सकती हैं। अगर आप डाइटिंग पर हैं तो ध्यान रखें कि वसायुक्त चीजों से आपको परहेज करना है लेकिन इस चक्कर में कई बार जरूरी प्रोटीन और विटामिन युक्त चीजें भी महिलाएं नहीं खाती हैं जिससे उनको समस्या हो सकती है। इसलिए डाइटिंग पर रहें लेकिन सेहत का भी ध्यान रखें।   

शरीर की कई सारी समस्याओं का हल पानी है। अगर आप पर्याप्त पानी पीयेंगी तो आपकी त्वचा भी दमकती रहेगी। नींबू पानी पीने से पाचनशक्ति भी अच्छी होती है।

ब्रेकफास्ट कभी भी ना भूलें। दिन की शुरुआत पोषक ब्रेकफास्ट से करें। इससे आपकी शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
महिलाओं को डाइटिंग पर ज्याद जोर नहीं देना चाहिए। हेल्दी खाएं और खूब व्यायाम करें।

स्वास्थ्य के अलावा महिलाओं को अपनी त्वचा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। त्वचा के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाएं।

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना व्यायाम बहुत जरूरी है। रोजाना 30 मिनट व्यायाम करने से आप फिट रहेंगी और ऊर्जा से भरपूर भी। जिम जाने के बजाय पार्क में खेलना, स्विमिंग करना बेहतर रहेगा।

हर 6 महीने में डॉक्टर से अपनी शरीर की पूरी जांच करवाएं इससे आप रोगों से बची रहेंगी। कई गंभीर रोगों का अगर समय पर पता चल जाए तो इलाज आसानी से हो जाता है।

खुद को स्वस्थ रखने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप बिल्कुल ही वसायुक्त चीजों से परहेज करने लगें। आपको कभी-कभार मनपसंद चीज खा सकती हैं लेकिन ज्यादा ना खाएं। 

आपको चिंता करने से बचना चाहिए। खाने में फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे आप हेल्दी तो रहेंगी ही मूड भी ठीक रहेगा।

शराब और स्मोकिंग का आपके शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर संभव हो तो आपको शराब और धूम्रपान पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement