Advertisement

Advertisement

15000 बूथों पर नए कार्यकर्ता जोड़ेगी यूथ कांग्रेस


बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव बीतते ही अब हर पार्टी के नेता का रुख राजस्थान की ओर हो गया है। पार्टियां भी मिजाज समझ चुकी हैं और उसी हिसाब से अभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। बीकानेर जिले में यूथ कांग्रेस ने भी भाजपा की तर्ज पर बूथ को मजबूती देने की वन बूथ-10 यूथ कार्यक्रम का आगाज किया। 

राष्ट्रीय सह प्रभारी विनीत कंबोज  युवा वर्ग देश का भविष्य हैं, देश की अधिकांश आबादी युवा हैं, इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम देश के भविष्य के लिए शुभ बात हैं। जनता भाजपा से बुरी तरह त्रस्त हैं, जिस प्रकार युवा वर्ग बढ़चढ़ कर कांग्रेस में आ रहा हैं, वो बहुत सुखद संकेत हैं। कम्बोज ने कहा कि पर एक बूथ-10 यूथ कार्यक्रम जिलेभर में चलाया जा रहा है,

जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके और आगामी चुनावों में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को मजबूत किया जा सके। यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने बताया कि जिले भर में करीब 1500 बूथ हैं और इस लिहाज से 15000 नए बूथ कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की जाएगी जो विधानसभा चुनाव में भाग संख्या के हिसाब से कमान संभालेगी। 

उसके बाद 10-10 बूथों को मिलाकर इनकी बैठक और प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। 30 दिन तक ये अभियान चलेगा और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ विभिन्न नेताओं को बुलाकर भी यूथ को प्रेरित किया जाएगा। जेएडआरओ मनोज सहारण ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में, युवा कांग्रेस कड़ी मेहनत करेगी। मौजूदा अत्याचारी, जन विरोधी राज्य व केन्द्र की सरकार को सत्ता से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सम्मेलन को उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग,श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हरिराम बाना,अरूण व्यास आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement